ग्वालियर-
जिला योजना समिति की बैठक के लिए जानकारी न प्रस्तुत करने पर कलेक्टर अनुराग चौधरी ने मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी एनपी सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिला योजना समिति की बैठक के लिए अन्य विभागों के साथ साथ मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की समीक्षा के संबंध में चाही गई विभागीय कार्यों की जानकारी समय सीमा में उपलब्ध नहीं कराई गई थी। कलेक्टर ने एनपी सिंह को अपना स्पष्टीकरण तत्काल पेश करने के निर्देश दिए हैं।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal