बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिले के पत्रकार राजकिशोर पाण्डेय (राजा) के धर्मपत्नी का विगत दिवस कल दिनांक 19 फरवरी 2020 को शाम लगभग 4:00 बजे हृदयगति (हार्टअटैक) रुक जाने के कारण निधन हो गया जिनके पीछे छोटे – छोटे एक बेटा व एक बेटी है ।

जिले के वरिष्ठ पत्रकार साथियों द्वारा बैढन के मल्हार पार्क में आज दिनांक 20/02/2020 को शाम 5:00 बजे शोकसभा का आयोजन किया गया जिसमें इस दुःख की घड़ी में 2 मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की मृत आत्मा की शांति व परिजनों को सहन शक्ति प्रदान करे ।
उक्त शोक सभा में मृत आत्मा की शान्ति हेतु मौन रखने में शामिल मुख्य रूप से वरिष्ठ पत्रकार सम्पादक – आर.के. श्रीवास्तव, डॉ.डी.डी. मिश्रा, अखिलेश द्विवेदी, दिनेश पाण्डेय, नीरज पाण्डेय, सुरेश पाण्डेय (फौजी), विजय वर्मा, जमुना सोनी, शिवप्रसाद विश्वकर्मा, ओमप्रकाश तिवारी, अजय द्विवेदी, दीपक वर्मा, संतोष शाह सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal