सिंगरौली/ बैढन नार्दन कोल फील्ड्स (एनसीएल) नेहरू शताब्दी चिकित्सालय जयन्त के सेवानिवृत्त वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ.आई.पी.शुक्ला एम.बी.बी.एस. (एम.एस.) आई.एम.एस (बी.एच.यू.) विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सक द्वारा आज दिनांक 20 फरवरी 2020 को बैढन के ताली में (एक्सिस बैंक के सामने) आईपी नेत्रालय का विधिवत पूजन अर्चन कर ओपीडी का शुभारंभ हुआ ।

वही नेत्र चिकित्सक डॉ.आई.पी. बताते है कि बड़े शहरों की सुविधाये अब बैढन में जैसे सफेद मोतिया काला – मोतिया (ग्लूकोमा), टेड़ी आंख, पर्दे की जांच, ड्राई आई, एलर्जी, जन्मजात नेत्र रोग, बीकेसी नेत्र संक्रमण एवं सभी तरह की आंखों की बीमारी का परीक्षण एवं चिकित्सा उपलब्ध है और वही चश्मे की जांच कंप्यूटर द्वारा की जाती है ।
उक्त अवसर पर वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ.आई.पी. शुक्ला, (एमबीबीएस) आईएमएस, वरिष्ठ पत्रकार- आर.के.श्रीवास्तव, डॉ.डी.डी. मिश्रा, डॉ.आर.डी. पाण्डेय, अखिलेश द्विवेदी, शिवदत्त उरमलिया, दिनेश पाण्डेय, जगत सिंह, नीरज पाण्डेय सहित अन्य पत्रकार साथी एवं समाजसेवी मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal