ग्वालियर। कोतवाली पुलिस द्वारा धोखाधड़ी का आरोपी बनाया गया पिनेकल कोचिंग क्लासेस का संचालक अज्ञात गुप्ता खुलेआम घूम रहा है, लेकिन उसके रसूख व आपसी मिलीभगत के चलते पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है। पुलिस की इस मेहरबानी से आरोपी के हौंसले काफी बुलंद हैं, जिससे उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाने वाली फरियादिया काफी सहमी हुई है। उल्लेखनीय है कि अंबेडकर पार्क निवासी कलावती पत्नी स्व.मांगीलाल प्रजापति द्वारा बीते दिसंबर माह में कोतवाली थाने में शिकायत की गई थी, कि वह झाड़ू-पोंछा कर अपना परिवार पालती है, जो बीते सात-आठ वर्षों से कोचिंग संचालक व प्रॉपर्टी कारोबारी अज्ञात गुप्ता के यहां भी काम कर रही है। आवेदिका के मुताबिक अज्ञात गुप्ता द्वारा उसे बताए बिना उसके नाम पर एक्सिस बैंक की हुजरात पुल शाखा में फर्जी ढंग से खाता खुलवाकर उसमें लाखों रुपए का ट्रांजेक्शन किया गया है, जिसमें मोबाइल नंबर भी अज्ञात गुप्ता का ही डला हुआ है। इसकी जानकारी मिलने पर पीड़िता ने बैंक से पूरी डिटेल निकालकर पुख्ता प्रमाण के साथ कोतवाली थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की, तो पुलिस ने उन्हें चलता कर दिया। इसके बाद उसने एसपी व कलेक्टर के समक्ष पहुंचकर अपनी गुहार लगाई, जिस पर कोतवाली पुलिस ने बीती 25 दिसंबर को अज्ञात गुप्ता के खिलाफ धारा 420 के तहत् प्रकरण दर्ज कर लिया गया। बताया गया है कि नोटबंदी के समय इस फर्जी खाते के माध्यम से मोटा लेन-देन हुआ है, तथा जब यह मामला पीड़िता के संज्ञान में आया, उस समय भी इसमें लगभग साढ़े चार लाख रुपए से अधिक की राशि जमा थी, जिसे खाता धारक कलावती द्वारा बैंक को सीज करवा दिया गया है। लेकिन इसे बिडंबना ही कहेंगे, कि प्रकरण दर्ज हुए लगभग दो माह बीतने के बाद भी आरोपी को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।
धोखाधड़ी का आरोपी बनाया गया पिनेकल कोचिंग क्लासेस का संचालक अज्ञात गुप्ता खुलेआम घूम रहा
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal