Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध बरगवां पुलिस की बड़ी कार्यवाही 1 लाख 32 हजार का 10 किलोग्राम गांजा के साथ एक मोटर साइकिल बरामद

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिले में गांजा की खेप बड़े पैमाने पर सप्लायी करने वाले गांजा तस्कर सरगरना को बरगवां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और गांजा सप्लायी के कार्य में लिप्त दो एजेंटों को भी पुलिस ने धर दबोचा है और गांजा सप्लायर पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश के सिंगरौली व यूपी के सोनभद्र जिले में भारी मात्रा में गांजा की लगातार सप्लायी किया करते थे मुख्य अंतरराज्यीय सरगना को उसके दो एजेंटो के साथ बरगवां थाना टीआई मनीष त्रिपाठी के टीम को गोदवाली रेलवे स्टेशन से दबोचने में सफलता मिली है।

तस्करों के पास से 10 किलो ग्राम गांजा व एक मोटर साइकिल जप्त किया गया है और जप्त गांजा की बाजार की कीमत 1 लाख 32 हजार 990 रुपये है और सरगना के साथ गिरफ्तार दोनो एजेंट क्रमश: सीधी व सोनभद्र जिले के हैं।

उक्ताशय का खुलासा एसपी अभिजीत रंजन ने पत्रकारों के समक्ष एसपी श्री रंजन ने बताया जिले में पैर पसार रहे अवैध कारोबारियों व गोरखधंधों पर नकेल कसने विगत कई माह से अभियान चलाया जा रहा है और इसी तारतम्य में बरगवां पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता 7 फरवरी को उस समय मिली जब उन्हें मुखबीर से सूचना मिली कि सरई थाना क्षेत्र के ग्राम बंजारी निवासी मुख्य अन्तरर्राज्यीय गांजा तस्कर रामसजीवन साहू पुत्र रामप्रसाद अपने रिश्ते के साला आशीष शाहू पुत्र शिवनाथ प्रसाद निवासी ढाड़ीपाठर थाना कुसुमी जिला सीधी के साथ कटनी- चोपन ट्रेन से बड़ी मात्रा में गांजा का सप्लाई करने गोंदवाली स्टेशन जा रहा है।

एसपी श्री रंजन ने आगे बताया कि सूचना के बाद एएसपी प्रदीप शेंडे के मार्गदर्शन व नवागत एसडीओपी – नीरज नामदेव के निगरानी में बरगवां टीआई मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में 12 सदस्यीय टीम का एक दल गोंदवाली स्टेशन पर तैनात कर दिया गया जहाँ मुख्य अन्तरर्राज्यीय सरगना रामसजीवन व एजेंट आशीष व यूपी के सोनभद्र जिले के ग्राम ओबरा से बिना नंबर की सीडी डिलक्स मोटरसाइकिल से गांजा की आपूर्ति लेने आये एजेंट संजय उर्फ बबलू जायसवाल पुत्र कैलाशनाथ को गिरफ्तार किया गया और उक्त आरोपियों के पास 10 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया एयर आरोपियों के खिलाफ 20 बी एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया और सप्ताह भर में बरगवां पुलिस की दूसरी बड़ी कार्यवाही है और थाना क्षेत्र को अवैध कारोबार व गोरखधंधा मुक्त बनाने के लिए लगातार प्रयासरत तेज तर्रार टीआई मनीष त्रिपाठी और उनके टीम द्वारा एक सप्ताह में यह दूसरी बड़ी कार्यवाही है।

गौरतलब हो कि विगत सप्ताह थाना क्षेत्र के जंगल से 15 जुआरियों को लाखों रुपये नगद व 52 ताश के पत्तो के साथ गिरफ्तार किया गया था और 7 फरवरी को मुख्य अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को उसके दो एजेंटो के साथ गिरफ्तार किया और इतना ही नही बरगवां टीआई द्वारा कई वर्षों से पुलिस व न्यायालय को चकमा देकर फरार चल रहे सैकड़ो स्थायी व गिरफ्तारी वारंटी को विभिन्न स्थानों से ढूंढकर दोबारा न्यायालय में पेश किया गया है और वही श्री त्रिपाठी के ताबड़-तोड़ कार्यवाही से थाना क्षेत्र के अवैध कारोबारियों के बीच हड़कंप का माहौल निर्मित है।

इनकी रही भूमिका

उक्त कार्यवाही में अन्तरर्राज्यीय गांजा सरगना को पकड़ने में सुधाकर सिंह, सुरेंद्र यादव, डीआर सिंह, संतोष सिंह, संजीत सिंह ,अरविंद चतुर्वेदी ,उमेश अग्निहोत्री, रमेश प्रसाद, संजय सिंह परिहार, गणेश रावत, आशीष द्विवेदी, अमरदीप सिंह, रामसुख यादव व सुनीता धुर्वे की अहम भूमिका रही ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...