Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

विकास खण्डों में 10 फरवरी से लगेगा शिविर

  • दिव्यांगों में सहायक उपकरण का होगा वितरण
  • कृत्रिम हाथ, पैर व कैलीपर लगाने की भी होगी पहल

बलिया: दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से 10 फरवरी से सभी विकास खंडों में कैम्प लगाकर दिव्यांगों को सहायक उपकरण (ट्राई साइकिल व व्हील चेयर, छड़ी आदि) का वितरण किया जाएगा। इसके अलावा मौके पर ही कृत्रिम हाथ, पैर व कैलीपर भी लगाया जाएगा। इसके लिए ऐसे दिव्यांगजन, जिन्होंने पिछले तीन वर्ष में उपकरण प्राप्त नहीं किए हैं (विद्यार्थियों के लिए एक वर्ष), उनका ​चिन्हांकन/वितरण का कार्य किया जाएगा।
जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि 10 फरवरी को विकास खंड हनुमानगंज, , 11 को बेलहरी, 12 को दुबहड़ ब्लॉक, 13 को गड़वार, 14 को सोहांव, 15 को रेवती, 17 को मनियर, 18 को बेरूआरबारी, 19 को बांसडीह, 20 फरवरी को बैरिया में यह कैम्प लगेगा। इसी तरह मुरलीछपरा में 22 फरवरी को, नवानगर में 24 को, पंदह में 25 फरवरी को, सीयर में 26 को, नगरा में 27 को, चिलकहर में 28 को व रसड़ा में 29 फरवरी को शिविर का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि इस शिविर में आय प्रमाण पत्र (उपकरण हेतु ग्राम प्रधान का आय प्रमाण पत्र मान्य), एक पासपोर्ट साइज फोटो व आधार कार्ड साथ लाना होगा।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...