Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

डबरा स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का अभाव,केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर द्वाराउद्घघाटन होने के बाद भी शुरू नहीं हुआ वेटिंग रूम कोच डिस्प्ले

ग्वालियर
डबरारेलवे स्टेशन पर यात्रियों को दी जाने वाली सुविधा और व्यवस्थाओं के लिए मुख्यालय द्वारा कराए गए सर्वे में अव्वल रहने पर डबरा रेलवे स्टेशन को भले ही आईएसओ अवार्ड मिल चुका है।
केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर द्वाराउद्घघाटन होने के बाद भी शुरू नहीं हुआ वेटिंग रूम ,डीलक्स शौचालय

यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रबंधन द्वारा स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक एक पर लाखों रुपए खर्च कर वेटिंग रूम, डीलक्स शौचालय बनवाया गया है। इसका उद्घाटन केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा किया गया था। शौचालय का उद्घाटन हुए लगभग दो साल बीत गए है, परंतु डीलक्स शौचालय अभी तक शुरू नहीं हो सका है। जनता के पैसे का खुलकर दुरपयोग हो रहा

विकलांगो के लिए आप प्लेटफार्म पर जाने के लिए पल पर रेम्प की व्यवस्था नहीं की गई हे जिससे विकलांग परेशान होते एक टिकिट खिड़की पर भीड़ मची रहती स्टाफ अधिकांश आप डाउन करता इस चक्कर में यात्री परेशान होते जीएनटी की रोक के बाद भी रेत की रेल से रेक ढुलाई की शिकायत हुई पर कार्यवाही नहीं हुई वर्षों से स्टाफ जुगाड़ लगाकर आसपास के स्टेशनों पर बना रहता कई सालों से एक रेल अधिकारी यहीं पदस्थ हे जो रेत ढुलाई और अन्य अनियमितताओं में चर्चित हे
यहां 58 लाख रुपए की लागत से तीनों प्लेटफार्म पर 24-24 कोच डिस्प्ले इंडिकेटर लगाए जा चुके हैं। ये दिन में तो ट्रायल के तौर पर चलते हैं, लेकिन रात में बंद रहते हैं। ऐसी स्थिति में रात में आने वाली ट्रेनों में डबरा से बैठने वाले यात्रियों को तय कोच पकड़ने के लिए दौड़ लगानी पड़ती है।
अप प्लेटफार्म ३ नंबर कई जगह से टूट गया हे जिससे फसकर कोई भी यात्री रेल में चढ़ते उतरते जान गवा सकता हे अप प्लेटफार्म पर आने के लिए मनमाने तरिके से स्क्र रास्ताबना हे जिससे पताही नहीं चलता, बाहर से आये यात्री परेशान होतेमें नवीन भवन घटिया निर्माण ,पेड़ काटने की शिकायते हुई पर कार्यवाही नहीं हुई
गौरतलब है कि यात्रियों की सुविधा के लिए झांसी रेल मंडल द्वारा 58 लाख 13 हजार 147 रुपए की लागत से प्लेटफॉर्म क्रमांक एक, दो और तीन पर 24-24 कोच इंडिकेटर लगवाए गए हैं, ताकि यात्रियों को कोच ढूंढ़ने के लिए परेशान न होना पड़े और बिना किसी परेशानी के कोच की पोजीशन डिस्प्ले इंडिकेटर पर देखकर ट्रेन के आने से पहले ही कोच ठहरने के स्थान पर पहुंच सके और लगेज को आसानी से ट्रेन में चढ़ा सकें। कोच लगाने डिस्प्ले का काम लगभग दो माह पहले पूर्ण हो चुका है, लेकिन स्टाफ की कमी के कारण कोच डिस्प्ले सुचारू रूप से संचालित होना शुरू नहीं हो सका है।

कई माह से बंद है वाटर वेंडिंग मशीन

डबरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में यात्रा करने के लिए आने वाले यात्रियों को आरओ का सस्ता और शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के लिए रेल प्रबंधन द्वारा आईआरसीटीसी कंपनी को ठेका दिया हुआ है। इससे हर वर्ग के यात्री को सस्ता और शुद्ध पानी उपलब्ध हो सके। परंतु रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक एक पर लगी वाटर वेंडिंग मशीन पिछले कई माह से बंद पड़ी है। दिन के समय तो कभी कभार पानी मिल भी जाता है, लेकिन रात के समय यात्रा करने वाले यात्रियों को इस मशीन के पास से मायूस होकर लौटना पड़ता है।

इनका कहना है

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के कोच इंडिकेटर सुचारू रूप से संचालित क्यों नहीं हो पा रहे इस संबंध में जानकारी ली जाएगी और शीघ्र समस्या का निराकरण करा दिया जाएगा। इसके साथ वाटर वेंडिंग मशीन को सुचारू रूप चालू रखने के लिए आईआरसीसीटी को सूचित कर मशीन को चालू रखने के लिए कहा जाएगा।

– मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेल मंडल झांसी।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...