Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

तेज रफ्तार की ट्रक ने स्कूल वाहन को मारी टक्कर ,बड़ा हादसा टला,आधा सैकड़ा बच्चो की जिंदगी का था सवाल

बढ़ता कारवाँ//सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह गहरवार – कुलदीप सिंह “सन्नी”

BK NEWS:- मोरवा थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी के समीप एक बड़ा हादसा उस समय होते-होते बचा जब स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल की बस छात्रों को घर छोड़ने जा रही थी। बताया जाता है कि उस समय पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक MP 66 H1421 स्कूल बस से जा टकराई इस हादसे में जहां बस का शीशा टूट गया, वहीं बस से

उतर रहे बच्चे बाल-बाल बचे। घटना के बाद जहां सिंगरौली गोरबी मार्ग पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया वहीं छात्रों के अभिभावकों एवं स्थानीय लोगों ने ट्रक ड्राइवर को अपने कब्जे में लेकर तेज रफ्तार कोल वाहनों के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही सरस्वती शिशु मंदिर के कोषाध्यक्ष यदुवीर यादव स्कूल के प्राचार्यो सहित मौके पर पहुंचकर छात्र-छात्राओं के कुशलता के बारे में जाना और तेज रफ्तार ट्रक ड्राइवर के विरुद्ध अपनी भड़ास निकाली घटना की जानकारी मिलने के बाद मोरवा पुलिस ने ट्रक ड्राइवर सीता राम पटेल को कब्जे में लेकर किसी तरह जाम खुलवाया। मोरवा पुलिस द्वारा ट्रक को थाने में खड़ाकरा कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। घटना के बाद लोगों में तेज रफ्तार ट्रक ड्राइवरों के प्रति रोष व्याप्त है वैसे देखा जाए तो यैसा कोई दिन नही होता जब ट्रेलर हाइवा किसी न किसी को अपना शिकार न बनाते हो।।।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...