Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सीबीआई ने 200 आरोपियों के खिलाफ पेश किया चालान, 2 डॉक्टरों को जेल भेजा

ग्वालियर. सीबीआई ने व्यापमं फर्जीवाड़े में 200 आरोपियों के खिलाफ चालान पेश किया। विशेष न्यायाधीश अनिल कुमार नामदेव के समक्ष प्रस्तुत किए गए चालान में सीबीआई ने कुल 76 आरोपियों को क्लीनचिट भी दी। विशेष लोक अभियोजक बीबी शर्मा ने कोर्ट को बताया कि चार आरोपियों की मौत हो चुकी है। न्यायालय में मौजूद डॉ. मनोज मौर्य (सफदरजंग हॉस्पिटल, दिल्ली) और डॉ. आशीष कुमार (उज्जैन) को सुनवाई के बाद जेल भेज दिया गया।

शुक्रवार को सुबह 11 बजे के लगभग सीबीआई के अधिकारी जिला न्यायालय पहुंचे और चालान पेश करने की प्रक्रिया शुरू की। 700 पन्ने के चालान की प्रति सीडी के रूप में कोर्ट में प्रस्तुत की गई। कोर्ट को बताया गया कि इस मामले में 276 एफआईआर दर्ज की गई। 700 पन्ने के चालान की प्रति सीडी के रूप में कोर्ट में प्रस्तुत की गई। कोर्ट को बताया गया कि मामले में 276 एफआईआर दर्ज की गईं। आराेपियाें में फर्जीवाड़ा करने वाले परीक्षार्थी, साेल्वर और दलालाें के नाम हैं।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...