
रेवती(बलिया):– रेवती थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मानसिंह छपरा के पुरवा जूठी तिवारी के टोला में गुरुवार की सुबह जमीनी विवाद मेंं चली गोली से एक पक्ष का 42 वर्षीय व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया।आनन-फानन मेंं लोग गोली से घायल को सीएचसी रेवती ले गये।जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखतेे हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।जहां चिकित्सकों ने घायल को वाराणसी भेज दिया।सूचनाा मिलतेे हीी पुलिस कप्तान देवेंद्र नाथ,अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार,सीओ बैरिया अशोक कुमार सिंह,प्रभारी निरीक्षक शैलेष सिंह सहित कई थानों की फोर्स वहां पहुंच गयी।घायल के भाई सुभाष चन्द तिवारी द्वारा थाने में दी गयी तहरीर के मुताबिक प्रकाश तिवारी पुत्र स्व. नरेन्द्र नाथ तिवारी गुरुवार को नल पर स्नान करने के बाद घर के अन्दर जा रहे थे।सुबह करीब 9 बजे पड़ोसी उमाशंकर राम कृष्ण कुमार राम पुत्रगण स्वर्गीय चित्तू राम तथा विदनेश,अशोक पुत्रगण उमाशंकर राम अपने हाथों में कट्टा व पिस्टल लेकर आए तथा गाली गलौज देने लगे। प्रकाश द्वारा मना किए जाने पर उमाशंकर,कृष्ण कुमार तथा अशोक के ललकारने पर बिदनेस ने पिस्टल से प्रकाश को गोली मारकर घायल कर दिया।पुलिस ने घायल के भाई सुभाष चंद्र तिवारी के तहरीर पर चार नामजद के खिलाफ धारा 307,504,506 के तहत मामला पंजीकृत कर लिया है।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal