Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

हाल ही में पार्क में लगे व्यायाम सामग्री यंत्र हिले उखड़े सौरा नाला के पास अतिक्रमण हटाने की उठी मांग

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 02/02/2020

BK NEWS: सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली के विन्ध्यनगर जोन में नवजीवन बिहार के हर्रई आवासीय योजना परिसर में स्थानीय निवासी नवजीवन रहवासी कल्याण समिति सचिव – एसडी गर्ग ने बताया कि 2 पार्कों में ओपन जीम (व्यायाम सामग्री यन्त्र) हेतु नगर पालिक निगम सिंगरौली के संविदाकार द्वारा सामग्री यन्त्र लगाये गये हैं जिसमें ठीक से नही लगे है और ऊपर – नीचे,जैसे-तैसे व्यायाम सामग्री यन्त्र लगा हुआ है जो 2 से 3 दिनों में पूरी तरह से व्यायाम सामग्री यंत्र हिल रहा है जिससे बच्चों के गिरने की संभावना बनी हुई है जो बड़ी दुर्घटना कभी भी घट सकती है ।

वही उक्त क्षेत्र के नपानि उपयंत्री- शिवानी गर्ग से सम्पर्क साधा गया तो उन्होंने कहा कि पार्क में लगे व्यायाम सामग्री यंत्र हिल रहे हैं और संविदाकार द्वारा आनन – फानन में लगा दिया गया था जिसका अभी लगाने का परमिशन नहीं दिया गया था और आदेश वगैरह के बाद संविदाकार को फिर से बोला गया है कि मानक के अनुसार व्यायाम सामग्री यंत्र (ओपन जिम) को लगाया जायेगा और इसके बाद ही भुगतान करने के निर्देश दिये जायेगे और आदेश मिलते ही बहुत जल्द लगवा दिया जायेगा ।

वही समिति सचिव – एसडी गर्ग ने कहा कि आवासीय कॉलोनी के आस – पास सौरा नाला पर बड़े – बड़े भू- माफियाओं एवं नपानि के अधिकारियों के मिलीभगत द्वारा कब्जा कर मकान बने हुये को अतिक्रमण हटाये जाने हेतु जल्द ही जिला कलेक्टर व नपानि सिंगरौली प्रशासक महोदय को पत्र लिखकर सौरा नाला के पास अतिक्रमण हटाने हेतु अवगत कराया जायेगा और इससे पहले भी समिति ने इस प्रकार से हो रहे अतिक्रमण को नगर निगम से लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय तक सभी को सूचित कर रुकवाने और हटवाने की मांग कर चुकी है किंतु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है ।

www.badhtakarwan.vom

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...