Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधियाने थामा स्मार्ट बस का स्टीयरिंग, विधायक और अधिकारी बने सवारी

ग्वालियर- स्मार्ट सिटी बस सेवा केशहर में लोकार्पण कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। सुविधा का लोकार्पण कर वे खुद स्मार्ट सिटी बस में ड्राइवर की सीट पर बैठ गए और स्टीयरिंग थामकर पूरे बैजाताल का चक्कर लगाया। इस दौरान विधायक और अधिकारी बस में सवारी बनकर बैठे रहे। यह बसें पुरानी छावनी से महाराज बाड़ा रूट पर चलेंगी। बस और पार्किंग जैसी सुविधाओं का पिछले 6-7 माह से बेसब्री से इंतजार कर रही शहर की जनता को यह सौगातें मिल गईं। स्मार्ट सिटी और नगर निगम की योजनाओं का पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने फीता काट दिया। शहर के सबसे अत्याधुनिक आईटी उपकरणों से तैयार कमांड एंड कन्ट्रोल सेंटर तथा इंदरगंज क्षेत्र में तैयार दो आधुनिक पजल कार पार्किंग का भी लोकार्पण कर दिया। यह योजनाएं सीधे तौर पर जनता की सहूलियत से जुड़ी हैं। इसलिए सिंधिया ने योजनाओं की सराहना भी की। सभी पांचों योजनाओं का लोकार्पण और भू्मिपूजन समारोह मोतीमहल में ही किया गया।

हेरिटेज भवन का लुक देख दंग रह गए सिंधिया : कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण कर सिंधिया दंग रह गए। उनके साथ खाद्य मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक मुन्नालाल गोयल, पूर्व विधायक मदन कुशवाह, रमेश अग्रवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष मोहन सिंह राठौर, संभागायुक्त एमबी ओझा, कलेक्टर अनुराग चौधरी, निगमायुक्त संदीप माकिन, एसपी नवनीत भसीन भी पहुंचे। स्मार्ट सिटी के सीईओ महीप तेजस्वी ने कमांड एंड कन्ट्रोल सेंटर की अत्याधुनिक कार्यप्रणाली का लाइव दिखाया। सिंधिया जीर्णशीर्ण हेरिटेज इमारत का नया रूप देख हैरान रह गए। मंच से उन्होंने स्मार्ट सिटी सीईओ, कलेक्टर, एसपी, निगमायुक्त सहित अन्य अधिकारियों, इमारत को सहेजने वाली टीम की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

इतिहास का संग्रहालय है ग्वालियर : जनता को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर इतिहास का संग्रहालय है। तोमर वंश, मुगल, जाट, मराठा सम्राटों ने यहां दस्तक दी। यहां इतनी एतिहासिक विरासते हैं जितनी अन्य शहरों में भी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हमें इन धरोहरों को सहेजना होगा। कार्यक्रम को स्वास्थ्य मंत्री सिलावट व खाद्य मंत्री तोमर ने भी संबोधित किया।

भाजपा ने बनाई दूरी

शिला पट्टिका पर सांसद विवेक शेजवलकर व ग्रामीण विधायक भारत कुशवाह का भी नाम अंकित था। लेकिन कार्यक्रम में एक भी भाजपा नेता नहीं पहुंचा। मंत्री इमरती देवी, लाखन सिंह यादव व विधायक प्रवीण पाठक भी नहीं पहुंच सके। उल्लेखनीय है कि भाजपा पार्षदों के विरोध के कारण इन सौगातों का दो बार लोकार्पण टल चुका था। क्योंकि पार्षदों का कहना था कि सिंधिया से किस हैसियत से लोकार्पण कराया जा रहा है। अब परिषद का कार्यकाल खत्म हो चुका है और एक दिन पहले ही निगम में संभागायुक्त को प्रशासक बनाया जा चुका है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...