Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सन शाइन स्कूल द्वारा रामलीला मैदान में “बुलन्दी -2” के तहत स्कूली बच्चों द्वारा विज्ञान कला प्रदर्शनी एवं फूड स्टाल पर उठाया लुफ्त

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आज दिनांक 02/02/2020 को सन शाइन स्कूल द्वारा “फन फेयर” के तहत बुलंदी 2. ओ का विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र – छात्राओं के द्वारा बैढन के रामलीला मैदान में विज्ञान प्रदर्शनी एवं फूड स्टाल आयोजन किया गया ।

जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के साइंस वर्किंग मॉडल प्रदर्शित किये गये और वही फनी गेम्स के जरिये अभिभावकों एवं आम नागरिकों को लुभाने में बच्चों ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ा और विभिन्न तरह के लजीज पकवान बच्चों के द्वारा उसी जगह बनाकर प्रोफेशनल तरीके से बेचते हुये देखा गया ।

वही छात्रों ने बताया कि व्यंजन बनाने की प्रेरणा हमें अपने घर से मिली जबकि साइंस मॉडल को बनाने में हमारे शिक्षकों की प्रमुख से भूमिका रही।

इनकी उपस्थिति में उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पुलिस अधीक्षक- अनिल सोनकर, विशिष्ट अतिथियों में शहर कोतवाल अरुण पाण्डेय, मनीष त्रिपाठी (टीआई बरगवां), राघवेंद्र द्विवेदी (टीआई विंध्यनगर), यूपी सिंह (टीआई नवानगर), जयंत पुलिस चौकी प्रभारी – महेंद्र पटेल सहित मिश्रा पाली क्लीनिक के संचालक- डॉ.डी.के. मिश्रा, अमृत विद्यापीठ के संचालक- डॉ. ए.के. तिवारी और योक्सी व उनकी टीम की मौजूदगी उल्लेखनीय रही और विभिन्न स्टालों पर जाकर बच्चों से मुलाकात कर कूपन खरीदकर चटपटे व्यंजनों का आनंद लिया गया और भविष्य उज्जवल की कामना की ।

साइंस मॉडल्स– कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा 24 प्रकार के वर्किंग साइंस मॉडल जैसे- टेस्ला क्वायल, डीएनए मॉडल, न्यूरॉन, होमग्रोन, वाटर प्यूरीफायर, इलेक्ट्रिक लिफ्ट सहित कई मॉडल देखने को मिले जिसमें भाग लेने वाले छात्रों में प्रमुख रूप से नसीम सरवर, जासमीन, अंजना, सुप्रिया, दिव्या, रघुनाथ, असहद, शुभम, कृष्णानंद, कमलेश, शिवम, शबीना, शगुफ्ता, नगमा, इसराइल, दीपक, मोहम्मद रजा, रूबीना और फैजान इत्यादि लोग रहे ।

56 प्रकार के पकवान–

बच्चों के द्वारा लजीज पकवान 56 प्रकार के देखने को मिले जिसमें प्रमुख रूप से अप्पे, मोमोस, रबड़ी, फिंगर चिप्स, पोटैटो चिली, कटलेट, बर्गर, भेल, आलू बंडा, समोसा, गुलाब जामुन, शाही टुकड़ा, ब्रेड पकोड़ा, चाऊमीन, पनीर चिल्ली जैसे विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट पकवानों का लुत्फ उठाये गये जिसमे भाग लेने वाले छात्रों में प्रमुख रूप से तेजस्विनी, कोमल, प्रिया पाल, सुहाना, इशा, मो. अतरूम, सालेहा, तल्हा, रजा, यूसुफ, प्रियंका, अवंतिका, छाया, इशिका, रोशनी, शाहीन, प्रीति, प्रज्ञा, संजना, अफसा, रुखसाना, आदित्य कुमार, निर्जला, ऋषि सोनी की भूमिका अहम रही ।

कूपन की व्यवस्था– बताते चलें कि पकवानों का आनंद लेने के लिये आपकी जेब भरी होनी चाहिए थी लेकिन तरीका अनोखा था नकद रुपयों के बदले काउंटर से उतने ही कीमत के कूपन प्राप्त करने की व्यवस्था थी जिसे लेने के बाद पकवानों के स्टाल लगाने वाले विद्यार्थियों को कूपन देना होता था जिसके बदले में उसी कीमत का व्यंजन मिलता था उक्त
विद्यालय के संचालक मोबीन अंसारी ने बताया कि इस आयोजन का मकसद स्वयं की प्रतिभा को आगे लाना है और ए बच्चे कल वैज्ञानिक, व्यापारी, कुक या उच्च पद पर आसीन होंगे जिन्हें तैयार करने की जिम्मेदारी विद्यालय की है।

विद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य – घनश्याम सिंह, नदीम सरवर, अंकलेश्वर सोनी, श्यामलाल विश्वकर्मा, रवि सिंह, जफर सईद , प्रिया गुप्ता, चंदा पाठक, सुनील पाण्डेय, आकाश तिवारी, प्रिया शर्मा, सियाराम यादव, देवलाल यादव, आनंद झा, प्रधानाध्यापक श्वेता सिंह पटेल, रुखसार, नुसरत, जरीना, दीप्ति, मोना, सोनाली, पूजा सहित अन्य लोगो की अहम उल्लेखनीय रही ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...