Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

विधवा बहन से गैंगरेप के आरोपी की पत्नी से दो भाइयों ने घर में घुसकर किया दुष्कर्म,दुष्कर्म के दो चौंकाने वाले मामले

ग्वालियर-
शिवपुरी. जिले के कोलारस में गैंगरेप और दुष्कर्म के दो चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। दोनों वारदात एक ही रात को अंजाम दी गईं। पहले तीन आरोपियों ने एक विधवा महिला के साथ गैंगरेप किया, इस घटना से गुस्साए पीड़ित विधवा के दो भाइयों इसका बदला लेने के लिए आरोपी की पत्नी के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया। घटना कोलारस तहसील के एक गांव की है। पुलिस ने दोनों मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, कोलारस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव सीतापुर गांव में रहने वाली एक विधवा महिला (28) 6 जनवरी यानि सोमवार की रात अपने मकान की दूसरी मंजिल पर सो रही थी। आधी रात टॉयलेट जाने के लिए पीड़िता नीचे उतरी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आधी रात उसे अकेला पाकर तीन आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता अपने मायके में रहती है, उसकी ससुराल गुढा गांव में हैं। पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआइआर दर्ज कर ली है।

कोलारस पुलिस ने सीतापुर गांव में इसी रात एक और गैंगरेप की वारदात कोलारस पुलिस ने दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक, 27 वर्षीय पीड़िता ने कोलारस पुलिस को बताया कि रात में वह घर में अकेली थी, पति का इंतजार कर रही थी। तभी किसी ने दरवाजा खटखटाया, जब वह दरवाजे के पास पहुंचीं तो दो लोग धक्का देकर अंदर घुस आए और फिर महिला के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। दोनों आरोपी उसी गांव के हैं।

मामले को लेकर पुलिस भी हैरान
गैंगरेप और दुष्कर्म के इस मामले में पुलिस भी हैरान है। असल में, ये गांव में आपसी रंजिश और विवाद का मामला माना जा रहा है। विधवा महिला से दुष्कर्म के तीनों आरोपी दुष्कर्म की शिकार दूसरी महिला के भाई हैं और तीसरा उसका पति। वहीं आरोपी की पत्नी से दुष्कर्म के दोनों आरोपी विधवा महिला के भाई हैं।।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...