बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//राजकुमार सिंह – राघवेन्द्र सिंह गहरवार
BK NEWS//सिंगरौली:- मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में इस समय पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं हर किसी के जुबान पर आज कल सिर्फ एक ही प्रश्न है कि आखिर एक थाने का प्रभारी

उपनिरीक्षक को क्यो बनाया गया जबकि जिले में सीनियर टी आई रैंक के पुलिस अधिकारी मौजूद हैं वही सूत्र कहते हैं कि 28 नवम्बर को सिंगरौली जिले में दो निरीक्षकों का पदस्थापना हुआ था जिसमे निरीक्षक राघवेन्द्र द्विवेदी का सीधी से सिंगरौली और विद्याधर पांडेय का सतना से सिंगरौली पदस्थापना हुआ था इसमे से एक निरीक्षक राघवेन्द्र द्विवेदी को महज कुछ ही दिनो में विन्ध्यनगर थाना प्रभारी बना दिया गया लेकिन सतना से आये हुए विद्याधर पांडेय को अब तक थाने का प्रभार नही मिल पाया वही माड़ा जैसे क्षेत्र का थाना प्रभारी एक उपनिरीक्षक को बना दिया गया है जबकि माड़ा थाना अंतर्गत अवैध शराब,रेत का कारोबार जोरो पर है जिसकी सूचना माड़ा थाना प्रभारी को भी है लेकिन माड़ा थाना प्रभारी भी अवैध कारोबार को रोकने में असमर्थ है या रोकना नही चाहते ये तो प्रभारी महोदय जाने।।
वही लोगो का कहना है कि प्रभारी महोदय हैवी जैक के साथ आये है कुछ भी करे कोई इनका ट्रांसफर नही करा सकता सब मिल जुल कर चल रहा है।अब देखना ये है कि लोगो का कहना कितना सही है।।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal