सोनभद्र में म्योर पुर अंतर्गत ग्राम रासपहरी के पूर्व वीडीसी निवास स्थान पर भाजपा नेता श्री गोविंदराम के अध्यक्षता में शुभ गामिनी विद्यालय खैराही के प्रबंधक लालबाबू भारती द्वारा जाड़ा के मौसम को देखते हुए बुजुर्गों असहाय विकलांगों को कंबल वितरण किया और उन्होंने कहा कि मौसम को देखते हुए ठंड के वजह से तड़प रहे लोगों को एक ठंडी मे सहारा बन जाएगा। वही ठंडी से बचा जा

सकता है और उन्होंने एक बात यह भी कहा कि मैं कई वर्षों से जनता की सेवा में ठंडी के मौसम में कंबल का वितरण करता रहता हूं मुझे कुछ नहीं चाहिए बस केवल बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद चाहिए। उपस्थित में पूर्व बीडीसी फूलमत्ती, रामनारायण, रामचंद्र, लक्ष्मण इंजीनियर, रामप्रकाश, विकास कुमार, शिव कुमार आदि ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal