Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सर्दी से बचाव हेतु गरीबो को कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने एक कंबल के साथ एक क्विंटलगेहूँ किया प्रदाय

ग्वालियर – नदीपार टाल मुरार निवासी श्रीमती पुष्पा बाई, श्रीमती पनिया बाई, श्रीमती कस्तूरीबाई और सुपावली मुरार निवासी श्रीमती प्रेमवती को अब सर्दी के मौसम में परेशानी नहीं होगी। साथ ही अनाज की भी चिंता नहीं करनी पड़ेगी। जन-सुनवाई में ये महिलाएं अपनी समस्यायें लेकर कलेक्ट्रेट पहुँचीं। कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने इनकी समस्याओं को पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए इन्हें सर्दी से बचाव हेतु एक – एक कंबल एवं खाद्यान्न के रूप में एक – एक क्विंटल गेहूँ भी प्रदाय किया।
कंबल मिलने पर महिलाओं ने कहा कि सर्दी में अब नहीं होगी परेशानी

नदीपार टाल मुरार निवासी श्रीमती पनिया बाई पत्नी श्री मानिक कोरी, श्रीमती कस्तूरी वर्मा, श्रीमती पुष्पा पन्नालाल का कहना है कि हम तो जन-सुनवाई कार्यक्रम में अपनी समस्यायें लेकर आए थे। जन-सुनवाई में कलेक्टर साहब ने समस्याओं का निराकरण करते हुए तेज सर्दी से बचाव हेतु हमें एक-एक कंबल के साथ एक – एक क्विंटल खाद्यान्न के रूप में गेहूँ भी प्रदाय किया। इस तेज सर्दी के मौसम में परेशानी नहीं आयेगी और खाद्यान्न की भी चिंता नहीं करनी पड़ेगी। सुपावली निवासी श्रीमती प्रेमवती ने कहा कि उन्हें कंबल के साथ एक हजार रूपए की सहायता राशि भी रेडक्रॉस से प्राप्त हुई है। इसके लिए प्रेमवती सहित सभी महिलाओं ने राज्य शासन एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है ।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...