Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

राम ने रावण का नाश कर धर्म की स्थापना की थी: राजू भाई रामायणी

ग्वालियर-
डबरा में रामचरित मानस सम्मेलन में प्रवचन करते हुए प्रवचनकर्ता राजू भाई रामायणी ने कहा
भगवान राम ने रावण और लंका नगरी का नाश कर पूरे विश्व में सत्य और धर्म की स्थापना की थी । मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने रावण का वध कर दुनिया से अन्याय और अनैतिकता के संस्कारों को समाप्त किया।
साथ ही रावण वध से लोगों को यह संदेश मिला कि अन्याय और अनैतिकता का नाश एक न एक दिन निश्चित है। जैसा कि श्रीमद्भागवत गीता में भी कहा गया है कि धरती पर जब-जब अधर्म बढ़ता है तब-तब उसके नाश के लिए ईश्वर को खुद धरती पर आना पड़ता है। यह बात रामचरित मानस सम्मेलन में प्रवचन करते हुए प्रवचनकर्ता राजू भाई रामायणी ने कही। शहर के कृष्णा गार्डन में आयोजित तीन दिवसीय रामचरित मानस सम्मेलन का समापन किया गया। समापन अवसर आयोजक राजू भाई रामायणी ने प्रवचन करते हुए कहा कि रावण और उसके राक्षसी सेना से आक्रांत धरती को मुक्त कराने के लिए भगवान राम ने अवतार लिया था।
रावण पर उनकी विजय ने यह सिध्द किया कि समाज के विरूद्द किये गए किसी आचरण को हमारी सृष्टि किसी भी दृष्टिकोण से बर्दाश्त नहीं करती। उन्होंने रावण वध के साथ ही भगवान राम के राजतिलक की कथा सुनाई। इस दौरान कृष्णा रामायणी,छोटेलाल तिवारी, साधना सोनी, पुरुषोत्तम रामायणी, डॉ भरत रामायणी, ओमप्रकाश शास्त्री, राममोहन शास्त्री सहित अन्य कई लोग मौजूद थे

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...