Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

दुकान पर किताब खरीद रही महिला से मोबाइल छीन ले गया बदमाश

ग्वालियर-
डबराशहर के कमला मार्केट क्षेत्र में एक अज्ञात बदमाश एक महिला के हाथ से मोबाइल छीनकर भाग गया। मोबाइल फोन 6 हजार रुपए की कीमत का बताया गया है। महिला अपने बच्चों के साथ दुकान पर किताब खरीद रही थी तब बदमाश ने वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची,और बदमाश की तलाश शुरू की। प्राप्त जानकारी के अनुसार ठाकुर बाबा रोड पर रहने वाली सोहनी बाधवानी(35) , अनिल कुमार वाधवानी अपने दो बेटों के साथ बाजार में आई थी। वह कमला मार्केट में नवीन बुक डिपो पर बच्चों के लिए किताबें खरीद रही थी,इस दौरान वह अपने मोबाइल फोन अपने हाथ में लिए हुई थी। तभी करीब 18 से 20 के बीच की उम्र एक युवक आया और सोहनी को धक्का देकर मोबाइल छीन कर भाग गया। मोबाइल छीनने की घटना के दौरान सोहनी नीचे गिर गई,लेकिन उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर जब आसपास के दुकानदार और राहगीरों बदमाश के पीछे दौड़े तब तक बदमाश शंकर मार्केट से होकर अन्य पतली गली में जाकर नजरों से ओझल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...