ग्वालियर-
65वीं बेसबॉल राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन विगत दिवस छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में किया गया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेसबॉल खिलाड़ियों की 14 राज्यों की टीमों ने भाग लिया। जिसमें बालक वर्ग की मध्य प्रदेश टीम के कप्तान अनमोल रजक के नेतृत्व में 16 खिलाड़ियों की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर मध्य प्रदेश टीम को सिल्वर मेडल दिलाया।
नगर डबरामें मेडल लेकर वापस आए खिलाड़ियों का युवाओं ने जोरदार स्वागत किया। साथ ही डबरा एसडीएम राघवेंद्र पांडे ने तथा डबरा नगरपालिका सीएमओ प्रदीप भदौरिया ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी तथा सम्मान किया। साथ ही कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि शहरवासियों के लिए हर्ष की बात है। इस मौके पर विनोद कुमार कोच केतन बाथम, पंकज , मुकेश बाथम, अंजली चंदेरिया, वीरेंद्र पाल, सलिल शिवहरे, नेमीचंद सोनी आदि मौजूद रहे।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal