Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

नववर्ष पर धूमेश्वर मंदिर जा रहे युवकों की दो बाइक ट्रैक्टर से टकराईं, पांच की हालत गंभीर, ग्वालियर रैफर झाड़ौली नहर की पुलिया के पास हुआ हादसा

ग्वालियर – डबरा-शहर से 12 किलोमीटर दूर ग्राम झाड़ौली की नहर की पुलिया के पास एक ट्रैक्टर से दो बाइक टकरा गई, जिससे दोनों बाइक पर सवार पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।
सूचना मिलने पर पहुंची 108 एंबुलेंस सभी घायलों को लेकर भितरवार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पांच घायलों को गंभीर स्थिति में होने के कारण इलाज के लिए ग्वालियर रैफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नववर्ष के उपलक्ष्य में डबरा से धूमेश्वर मंदिर पर दर्शन करने के लिए दो बाइक पर सवार छह युवक जा रहे थे। वह शहर से 12 किलोमीटर दूर झाड़ौली की नहर की पुलिया के पास पहुंचे ही थे कि ग्राम रऊआ की तरफ से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर से दोनों बाइक टकरा गईं। टक्कर लगने के बाद दोनों बाइक सवार नीचे गिरकर घायल हो गए। घायलों में चंद्रभान सिंह उर्फ चंदू जाट (32) पुत्र सुरेंद्र सिंह जाट निवासी समाया, अनिल पुरी( 23) पुत्र सुदामापुरी निवासी ग्राम चिटोली, शिवम सेन (21) पुत्र पहाड़ सिंह सेन निवासी ग्राम जोरा, शुभम कोरी (20) पुत्र हरिराम कोरी निवासी डबरा एवं नरेंद्र कोरी (22) पुत्र धरमदास कोरी निवासी डबरा गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए भितरवार लाया गया।
एसआई ने बुलवाई एंबुलेंस
हादसे के बाद वहां से निकल रहे सब इंस्पेक्टर गयाप्रसाद रायपुरिया ने 108 एंबुलेंस को सूचना देकर मौके पर बुलवाया और सभी घायलों को भितरवार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को रैफर कर दिया गया। वहीं हादसे के बाद ट्रैक्टर का चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर छोड़कर भाग गया,जिसे पुलिस ने जब्त कर भितरवार थाने में रखवा दिया है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...