ग्वालियर
डबराभितरवार रोड पर शाम करीब 5 बजे एक बाइक पर सवार दो बदमाश हथियारों की नोक पर गांव से वसूली कर लौट रहे दो समूह संचालकों से दो बैग में रखी 1 लाख 65 हजार से अधिक की नगदी लूट ले गए। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज किया है।
भितरवार रोड पर चावल फैक्टरी के पास दो बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
प्राप्त जानकारी के अनुसार समाहिता माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी राजीव पुत्र संतोष पटेल निवासी मनीराम कॉम्पलेक्स के पास अपने साथी अरविंद नामदेव के साथ भितरवार, गोहिंदा और ग्राम सांसन में महिलाओं के समूहों को लोन दिए गए रुपए की वसूली कर बाइक से डबरा लौट रहे थे। राजीव के पास 1 लाख 21 हजार और अरविंद के पास 43855 रुपए थे जो कि उन्होंने अलग-अलग बैग में रख रखे थे। वह भितरवार रोड पर चावल फैक्ट्री के पास पहुंचे थे कि एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने ओवर टेक कर उनकी बाइक को रोका और कट्टे दिखाकर दोनों फरियादी बेग लूट ले गए। घटना के बाद दोनों थाने पहुंचे
चावल फैक्टरी के पास वसूली कर लौट रहे दो समूह संचालकों से कट्टा अड़ाकर 1.65 लाख रुपए लूटे
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal