ग्वालियर -छात्रा को लिफ्ट देकर ले गए युवक ने धमका कर उससे दुष्कर्म किया। विरोध करने पर छात्रा को शादी करने का झांसा देकर अलग-अलग शहरों में ले जाकर होटल में गलत काम किया। घटना हजीरा के चार शहर का नाका लूट पुरा की है। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर छात्रा को मुक्त करा लिया है। आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।
हजीरा थानाक्षेत्र के चार शहर का नाका लूट पुरा निवासी 20 वर्षीय युवती बीकॉम की छात्रा है। पिछले सप्ताह जब छात्रा बाजार जा रही थी तभी उसे पड़ोस में रहने वाला उम्मेद सिंह नरवरिया मिला। उसने लिफ्ट ऑफर की, छात्रा ने लिफ्ट ले ली। इसके बाद आरोपित उसे धमकाकर एक स्थान पर ले गया और वहां उससे दुष्कर्म किया।
छात्रा ने मामले की शिकायत पुलिस में करने की बात कही तो आरोपित ने उसे प्यार करने और शादी करने की बात कहते हुए रोक लिया। इसके बाद वह छात्रा को लेकर धौलपुर राजस्थान पहुंचा। यहां होटल में किराए के कमरे में रखा और कई बार गलत काम किया। इसके बाद मथुरा, इटावा यूपी व भिंड में ले जाकर गलत काम किया।
यहां परिजन की शिकायत पर पुलिस ने छात्रा की गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन शुरू की तो उम्मेद के साथ उसे आखिरी बार देखे जाने का पता लगा। इसके बाद उसकी लोकेशन मथुरा के पास मिली। पुलिस पहुंची तो आरोपित छात्रा को छोड़कर भाग गया। पीड़िता को मुक्त कराने के बाद घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की शिकायत पर आ रोपित के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal