ग्वालियर-निकटवर्ती अटेर में
सर्दी में रातभर चंबल नदी के पानी में रहने के बाद सुबह शरीर के तापमान को संतुलित रखने के लिए घड़ियाल धूप सेंकने बाहर आते हैं। ऐसा ही दृश्य अटेर कस्बे के पास से निकली चंबल नदी में देखने को मिला। इस फोटो में मादा घड़ियाल को नर घड़ियाल आकर्षित कर रहा है।
यह होता है मेटिंग डांस: जलीय जीव विशेषज्ञ व जू क्यूरेटर गौरव परिहार के मुताबिक नदी के बीचों-बीच एक छोटे से टीले पर नर और मादा घड़ियाल एक-दूसरे काे आकर्षित करते दिख रहे हैं। इसे मेटिंग डांस कहते हैं। कभी-कभी मादा भी नर को रिझाने की कोशिश करती है। इसे ही कोर्टशिप डांस भी कहा जाता है।
नर-मादा की पहचान: नर घड़ियाल के आगे घड़ यानी मटका नुमा आकृति होती है, जबकि मादा में ऐसा नहीं होता।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal