Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

*रात्रि भ्रमण कर डीएम ने देखा, कोई ठंड से परेशान तो नहीं*

– *स्थाई व अस्थाई रैन बसेरा का लिया जायजा, असहायों को दिया कम्बल*

बलिया: कड़ाके की ठंड में लोगों को राहत देने के लिए जिला प्रशासन अपनी ओर से पूरा प्रयास कर रहा है। जरूरी जगहों पर अलाव के साथ स्थायी व अस्थायी रैन बसेरा बनाए गए हैं। डीएम श्रीहरि प्रताप शाही ने सोमवार की मध्य रात्रि में भ्रमण कर इन इंतजामों की हकीकत देखी। साथ ही जरूरतमंद लोगों को कम्बल देकर गर्मी प्रदान की।

जिलाधिकारी रात में निकलकर रोडवेज़ पर पहुंचे। वहां बने अस्थाई रैन बसेरा में 13 लोग सोए थे। डीएम ने और रजाई की व्यवस्था के निर्देश दिए। वहां सुरक्षा में पीआरडी जवान लगे थे। चित्तू पांडेय चौराहे पर डीएम पहुंचे तो वहां खुली छत के नीचे कुछ मजदूर मिले। इसमें कुछ के पास ओढ़ने के लिए मात्र चादर थी जिसके सहारे रात काट रहे थे। डीएम ने उन्हें जगाकर कम्बल दिया। कम्बल पाकर उनके चेहरे की खुशी देख ऐसा लग रहा था जैसे मानो इस ठंड में कोई मसीहा आ गया हो।
वहां से आगे बढ़े जिलाधिकारी ने रेलवे स्टेशन पर चारों तरफ भ्रमण कर देखा कि कोई ठंड से परेशान तो नहीं। बालेश्वर मंदिर पर मौजूद भिखारियों को भी कम्बल दिया गया। खुले में भिखारियों को सोते देख डीएम ने अधिशासी अधिकारी दिनेश विश्वकर्मा से कहा कि यहां या इसके आसपास भी एक अस्थाई रैन बसेरा बनाने का प्रयास हो। वहां से कोतवाली के पास बने स्थाई रैन बसेरा में गए वहां दोनों तल पर मिले लोगों से बातचीत की। रजिस्टर चेक किया और ईओ को निर्देश दिया कि यहां जो सुविधाएं मिलनी चाहिए वह दिलाना सुनिश्चित कराएं। इस दौरान उनके साथ एडीएम रामआसरे व डिप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव भी साथ थे।
———
*अब 3 जनवरी तक प्राप्त की जाएगी दावा-आपत्ति*

बलिया: एक नवम्बर, 2019 की अर्हता तिथि के आधार पर वाराणसी खण्ड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण के लिए अब 3 जनवरी तक दावा और आपत्ति प्राप्त की जाएगी। पहले यह तिथि 26 दिसम्बर तक ही थी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम रामआसरे ने बताया कि दावे आपत्तियों का निस्तारण एवं पूरक सूचियों की तैयारी एवं मुद्रण का कार्य 20 जनवरी तक तथा अन्तिम प्रकाशन 28 जनवरी को होगा।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...