Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सिंगरौली में जन सरोकार और पत्रकारिता विषय पर संगोष्ठी सम्पन्न सरकार की योजनाओ को जन – जन तक पहुचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है – कलेक्टर

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर कलेक्ट्रेट सभागार में जन संम्पर्क विभाग द्वारा जन सरोकार और पंत्रकारिता विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गयी।

संगोष्ठी में कलेक्टर – केवीएस चौधरी ने कहा कि सरकार की योजनाओ को जन – जन तक पहुचाने में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है वही सिंगरौली में पंत्रकारो ने आम जन की समस्याओ और शासन के कार्यक्रमो को प्रभावी तरीके से आवाज दी है और आम जन की कठिनाईयो से जुड़े समाचारो पर लगातार कार्यवाही के प्रयास होते है ।

कलेक्टर ने कहा कि सरकार ने किसानो को ऋ़ण माफी का उपहार दिया और इस योजना का दूसरा चरण आरंभ हो गया है और मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में राशि को बढ़ाकर 51 हजार कर दिया गया है। सामाजिक सुरंक्षा की पेशन दोगुनी कर दी गयी है और इसी प्रकार दिव्यांग और कल्याणी को पेंशन देने के लिये गरीबी रेखा की अनिवार्यता समाप्त कर दी गयी है।

सरकार ने हितग्राही मूलक योजनाओं में कई उल्लेखनीय पहल की है और सिंगरौली जिले में गत एक वर्ष में खनिज मद से कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य कराये गये है और सभी उचित मूल्य दुकानो और खरीदी केन्द्रो में गोदाम का निर्माण, अधूरे 116 शाला भवनो को पूरा कराने और भवन बिहीन आगनवाड़ी केन्द्रो में भवन बनाने का कार्य किया जा रहा है। मध्याह्न भोजन योजना के लिए किचन सेड भी बनाये जा रहे है साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग में नई भर्ती के माध्यम से पदो की पूर्ति की जा रही है।

कलेक्टर ने कहा कि रोजगार को बढ़ावा देने के लिए भू अर्जन और पुर्नावास निति में स्थानीय प्रभावितो को नौकरी का प्रावधान किया गया है यदि निजि संस्था नौकरी नही दे पाती तो न्यूनतम 8 हजार रूपयें की राशि प्रभावित परिवार को हर माह देनी होगी। उद्योगो मे भी स्थानीय व्यक्तियो को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर देने के प्रयास किये जा रहे है वही प्रशिक्षण और स्वरोजगार के लिये भी लगातार प्रयास हो रहे है उक्त कार्यशाला में अतिथियो का स्वागत करते हुये उपसंचालक लक्ष्मण सिंह ने कहा कि सरकार ने अपने वचन पत्र में घोषित 365 वचनो में से 164 योजनाओ को पूरा कर दिया है और पत्रकारो को पेंशन सम्मान निधि 7 हजार से बढ़ाकर 10 हजार कर दी गयी है और सरकार ने विभिन्न वर्गो के कल्याण के लिये प्रयास किये है।

उक्त संगोष्ठी में पुरषोत्तम मिश्रा सम्पादक आर्यावर्त टाईम्स ने कहा कि पत्रकारिता पवित्र व्यवसाय है यह जन सरोकार के बिना नही हो सकता है और सरकार ने एक साल में सस्ती बिजली, ऋण माफी, समाज कल्याण योजनाओ में राशि दोगुना करके हितग्राहियो को लाभान्वित किया है और उन्होने ने कहा कि पत्रकार सही तथ्यो के साथ समाचार बनाये। समाचार में सही तथ्य होगे तो उसका असर अवश्य होगा और आम जनता के हित को ध्यान मे रखकर पत्रकारिता करे उक्त संगोष्ठी में दैनिक कालचिंतन के सम्पादक – आरके श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकारो का आम जनता से सरोकार और संबंध समनजस्य को होना चाहिये जन सरोकार के बिना पत्रकारिता संभव नही है और वही उन्होने कहा कि छोटे – मझोले समाचार पत्रो की कठिनाईयो, विज्ञापन नीति की कमियो पर भी प्रकाश डाला गया और संगोष्ठी में सहारा समय के संवाददाता – शकिल अहमद सिद्दीकी ने कहा कि मीडिया प्रशासन और आम जनता के बीच की कड़ी है पत्रकारिता चुनौती पूर्ण कार्य है और पत्रकारो की कठिनाईयो को दूर करने का भी सरकार को प्रयास करना चाहिये वर्तमान सरकार ने कई सराहनीय कदम उठाये है।

संगोष्ठी में मिसिरगवा टाईम्स के संम्पादक – हरिनाथ पटेल ने कहा कि सरकार ने पत्रकारो के कल्याण के लिये कई प्रयास किये है किसानो को ऋणमाफी सहित कई उपहार मिले है और उन्होने सरकार के कल्याणकारी कदमो की जानकारी दी और इस संगोष्ठी में पत्रकारो की कठिनाई के निराकरण और पत्रकार प्रशिक्षण पर भी चर्चा की गयी संगोष्ठी का समापन प्रभारी जनसंम्पर्क अधिकारी – उमेश तिवारी द्वारा आभार प्रदर्शन से हुआ। संगोष्ठी का संचालन जनसंम्पर्क अधिकारी- बी.के शर्मा ने किया उक्त संगोष्ठी में बड़ी संख्या में पत्रकार बन्धु शामिल रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...