बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन सिंगरौली विधानसभा – 80 के विधायक रामलल्लू बैस ने विगत कई वर्षों से भीषण गर्मी में पेयजल की किल्लतो को देखते हुये समय से पहले विधायक निधि द्वारा क्रय किये गये 10 नग पेयजल पानी टैंकर नगर पालिक निगम सिंगरौली को विधिवत पूजा अर्चन कर सौप गया ।

उक्त अवसर पर विधायक श्री बैस ने कहा कि इन टैकरो के माध्यम से आम लोगो तक वार्डो में पेयजल उपलब्ध निगम द्वारा कराया जायेगा और जिससे नगर निगम को सहूलियत होगी और वही नगर निगम सिंगरौली इन्दिरा वार्ड 41गनियारी में विशेष रूप से 2 पेयजल टैंकर आरक्षित है क्योंकि गनियारी बड़ा वार्ड है ।
*उक्त अवसर पर सिंगरौली विधायक- रामलल्लू बैस, महापौर श्रीमती प्रेमवती खैरवार, नगर निगम अध्यक्ष- चंन्द्रप्रताप विश्वकर्मा, पूर्व पार्षद – रजनीश पाण्डेंय, विजय वैश्य, नगर निगम राजस्व अधिकारी- आरपी वैश्य, सहायक यंत्री एवं वाहन प्रभारी- प्रवीण गोस्वामी, आरपी शर्मा, समाजसेवी- रामबृज चौरसिया, एलपी वैश्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal