ग्वालियर- अबहर प्रकार के ब्लड कैंसर का इलाज संभव है। पहले ब्लड कैंसर के इलाज में लोगों को परेशानी का सामना करना पढ़ता था पर अब ऐसा नहीं है। यह विचार मैक्स हॉस्पिटल के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवास चंद्र मिश्रा ने होटल अतिथि इन में स्मार्ट सिटी प्रेस क्लब द्वारा आयोजित सेमिनार को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
उन्होंने ब्लड कैंसर और ब्लड से जुड़े रोगों उनके उपचार और सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया। मुख्य अतिथि डॉ केशव पांडेय ने कहा कि समय-समय पर शिविर के माध्यम से हम लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हैं और निशुल्क चिकित्सा परामर्श की व्यवस्था भी करवाते हैं। प्रारंभ में डॉ सुरेश सम्राट ने आयोजन की भूमिका बताई। कार्यक्रम का संचालन यादवेंद्र कटारे ने तथा स्मार्ट सिटी प्रेस क्लब के महासचिव आनंद त्रिवेदी ने व्यक्त किया।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal