Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

रेप कानून का दुरपयोग ग्वालियर में हनीट्रैप -मेहगांव के व्यापारी से दोस्ती कर होटल में बुलाया, अश्लील वीडियो बनवाकर मांगे 4.20 लाख, न देने पर दर्ज कराया था रेप का केस

ग्वालियर -भोपाल, इंदौर के बाद अब ग्वालियर में भी हनीट्रैन का एक मामला सामने आया है। जिसमें एक 18 वर्षीय युवती ने मेहगांव के व्यापारी ब्रजमोहन राठौर से फोन पर दोस्ती की, फिर उसे होटल में मिलने बुलाया। यहां युवती के साथी ने होटल के कमरे के अंदर का अश्लील वीडियो बना लिया। फिर युवती और उसका साथी व्यापारी को ब्लैकमेल कर 4.20 लाख रुपए की डिमांड करने लगे। जब डील नहीं हुई तो युवती ने व्यापारी पर गोला का मंदिर थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया।

व्यापारी ने जब युवती और उसके साथी की ऑडियो रिकॉर्डिंग पुलिस को पेश की, जिसमें वह रुपयों की डिमांड कर रहे हैं। होटल से मिली कैमरे की रिकॉर्डिंग के बाद गोला का मंदिर पुलिस ने युवती और उसके साथी पर ब्लैकमेलिंग के मामले में एफआईआर दर्ज की। युवती का साथी कमल नागर खुद को भीम आर्मी संगठन का अध्यक्ष बताकर धमका रहा था। पुलिस इन दोनों की तलाश कर रही है। अभी इसमें और लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं।

बंदूक के बल पर दुष्कर्म का लगाया था आरोप

युवती ने पुलिस को बताया था कि वह बाजार से लौट रही थी, तभी पिंटो पार्क के पास ब्रजमोहन और उसके एक साथी ने जबरन कार में डाल लिया। फिर बंदूक की नोंक पर उसके साथ गलत काम किया।
होटल से फुटेज भी मिले, होटल संचालक भी संदेह के घेरे में: इस पूरे मामले में होटल संचालक भी संदेह के घेरे में है। उसके यहां सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। आखिर कमरे के अंदर कैमरा कैसे पहुंच गया, इस पर पुलिस जांच कर रही है। इसमें होटल संचालक व स्टाफ रडार पर है।
यह है पूरा मामला

ब्रजमोहन राठौर निवासी मेहगांव किराना कारोबारी है। उसके पास करीब दो महीने पहले एक नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाली युवती ने उससे बात की और दोस्ती का ऑफर दिया। दोनों में बात शुरू हो गई, फिर वाट्सएप कॉलिंग और चैटिंग भी होने लगी। युवती अभी भिंड रोड स्थित पिंटो पार्क इलाके में रहती है। उससे करीब 20 दिन पहले ब्रजमोहन मिलने आया। गोला का मंदिर पर वह युवती से मिला और एक दुकान पर जूस पीने के बाद वह चला गया।
14 दिसंबर को युवती ने फिर उसे मिलने बुलाया। युवती उसे पड़ाव के एक होटल में ले गई। यहां दोनों एक कमरे में गए। करीब एक घंटे बाद होटल से निकलकर युवती को उसने गोला का मंदिर पर छोड़ दिया। युवती ने उसे कॉल कर कहा कि उसके भाई ने कमरे के अंदर का अश्लील वीडियो बना लिया है। वह शराबी है। 10 हजार रुपए में मान जाएगा। युवती ने एक युवक को भेजा और ब्रजमोहन ने उसे 10 हजार रुपए दे दिए।
इसके बाद अमन नागर नाम के युवक का कॉल आया, जो खुद को भीम आर्मी का अध्यक्ष बता रहा था। उसने और युवती ने 4.20 लाख रुपए मांगना शुरू कर दिए। 17 दिसंबर को डील न होने पर उसने गोला का मंदिर थाने में एफआईआर करा दी। व्यापारी ने एसपी से शिकायत की, जिसमें उसने ऑडियो रिकॉर्डिंग की सीडी पेश की। जांच के बाद शुक्रवार को अमन और युवती पर एफआईआर हुई।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...