Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

घटिया सामग्री के उपयोग सेनिर्माण कराया जा रहा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का – घटिया सामग्री के उपयोग से बनते ही सड़क से उखड़ने लगा डामर,

ग्वालियर-
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत भितरवार गधौटा से बरगवां तक 17.90 किमी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन ठेकेदार द्वारा सड़क गुणवत्ता युक्त निर्माण नहीं कराए जाने के कारण कारण सड़क बनने के साथ ही डामर उखड़ रहा है। ठेकेदार द्वारा द्वारा घटिया निर्माण को लेकर ग्रामीण कलेक्टर से लेकर सीएम हेल्प लाइन तक शिकायत कर चुके हैं, लेकिन ठेकेदार के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है और ठेकेदार अपनी मनमानी करते हुए सड़क का निर्माण करा रहा है।

गौरतलब है कि 12 करोड़ 57 लाख 72 हजार की लागत से ग्राम गधौटा से बरगवां तक 17.90 किमी डामरीकृत सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। उक्त सड़क का निर्माण न्यू आरके कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा कराया जा रहा है। सड़क निर्माण कंपनी द्वारा न तो स्टीमेट के अनुसार सड़क का निर्माण कराया जा रहा है और न ही गुणवत्ता युक्त सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिसके कारण सड़क बनने के साथ ही डामर उखड़ना शुरू हो गया है। सड़क निर्माण में ठेकेदार द्वारा बरती जा रही लापरवाही की शिकायत के बाद भी प्रशासन द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अगर इसी प्रकार सड़क का निर्माण कराया गया तो करोड़ों रूपए की लागत से बनाई जा रही सड़क कुछ ही माह में उखड़ जाएगी और खामियाजा आसपास के ग्रामीणों को भुगतना पड़ेगा।

एक दर्जन गांव के लोग करते है अवागमन

गधौटा तिराहा से लेकर बरगवां तक बन रही सड़क पर लगभग एक दर्जन गांव के लोग आवागमन करते हैं। इस मार्ग से होकर मस्तूरा, रिछारीकलां, रिछारी खुर्द, रही, बेला, ईटमां और जतर्थी आदि गांव के सैकड़ों लोग नरवर व भितरवार के लिए जाते हैं। अगर निर्माण कार्य में जिम्मेदार लोगों ने अगर अभी ध्यान नहीं दिया तो इन गांवों के लोगों को कुछ ही महीनों बाद फिर से परेशानी का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि सड़क अभ्ी बनी भी नहीं है और उखड़ना शुरू हो गई है।

जिम्मेदार नहीं दे रहे हैं ध्यान

लगभग साढे बारह करोड़ रूपए की लागत से बन रही डामरीकृत सड़क पर कंपनी द्वारा घटिया सामग्री का उपयोग कर निर्माण कराया जा रहा है। इस संबंध में ग्रामीण भी कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं परंतु अभी तक किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। अधिकारियों की अनदेखी के कारण ठेकेदार अपनी मर्जी से सड़क का निर्माण करा रहा है।

इनका कहना है-

ठेकेदार द्वारा कराए जा रहे घटिया निर्माण को लेकर मैंने सीएम हेल्प लाइन और कलेक्टर के यहां भी शिकायत की है परंतु अभी तक ठेकेदार पर कोई कार्रवाई नहीं हुई हे। ठेकेदार अपनी मर्जी से सड़क का निर्माण करा रहा है।

दिनेश सिंह रावत, जनपद सदस्य ग्राम गधौटा

सड़क निर्माण कंपनी द्वारा अगर घटिया निर्माण कराया जा रहा है तो इस संबंध में जानकारी लेकर संबंधित कंपनी के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। साथ ही नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए जाएंगे।

केके सिंह गौर, एसडीएम भितरवार

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...