Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

भितरवार, गढ़ाजर के सोसायटी प्रबंधक सहित 3 पर केस दर्जधान खरीदी के भुगतान में गड़बड़ी कर किया था 60 लाख का गबन

ग्वालियर
वर्ष 2013-2014 में धान खरीदी के भुगतान में गड़बड़ी कर गबन किए जाने के मामले में भितरवार और गढ़ाजर सोसायटी के तात्कालीन सोसायटी प्रबंधक के साथ जिला सहकारी केंद्रीय बैंक भितरवार और सालबई बैंक के तात्कालीन बैंक प्रबंधक के साथ ही पर्यवेक्षक और कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला सहकारी बैंक प्रबंधक उमाशंकर शुक्ला द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है। वर्ष 2013-2014 में समिति द्वारा धान खरीदी में गड़बड़ी की गई। जिन किसानों के नाम से 29 लाख से अधिक की राशि का भुगतान हुआ है उनके नाम समर्थन मूल्य पर पंजीयन ही नहीं हैं। इस राशि को तात्कालीन समिति प्रबंधक ओमप्रकाश शर्मा, बैंक के तात्कालीन प्रबंधक परमानंद शर्मा, तात्कालीन बैंक शाखा प्रबंधक मुकेश माथुर, माधवकांत शर्मा ने मिलकर गबन कर ली। शिकायत के चलते इनके खिलाफ धोखाधड़ी और गबन का मामला दर्ज किया गया है। वहीं जिन किसानों के नाम ऑनलाइन पंजीयन थे उनके नाम पर अन्य किसी किसी अन्य किसान औरव्यक्तति के नाम पर धान की खरीदी कर 32 लाख से अधिक की राशि का गबन किए जाने पर गढ़ाजर के तात्कालीन समिति प्रबंधक जमुना प्रसाद श्रीवास्तव के साथ ही बैंक पर्यवेक्षक परमानंद शर्मा, तात्कालीन बैक प्रबंधक मुकेश माथुर, कंप्यूटर ऑपरेटर ध्यानेंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...