Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

अज्ञात वाहन एवं बाइक सवार में हुई भीषण टक्कर में बाइक सवार की हुई मौत एक गम्भीर घायल जिला अस्पताल में उपचार जारी कोतवाली पुलिस जुटी जाँच में।।

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 19/12/2019

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन से बिहारपुर जाते समय रिलायंस कम्पनी के मटेरियल गेट के पास कल दिनांक 18/12/2019 को रात लगभग 06:30 बजे अचानक बाइक एवं अज्ञात वाहन में टक्कर होने से बाइक सवार चालक – विद्यासागर गुप्ता पिता- लालजी प्रसाद गुप्ता उम्र 29 की अस्पताल पहुचने से पहले रास्ते मे मौत हो चुकी थी, जिसे जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों ने मृत घोषित किया और बाइक में पीछे बैठा पवन कोल बुरी तरह से घायल है जिसे पुराना जिला चिकित्सालय में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है सिर और कान – पीठ में गम्भीर चोटें आयी है ।

वही परिजन बता रहे हैं कि बैढन से बिहारपुर अपने घर वापस आ रहे थे अभी सूचना मिली कि रास्ते में दुर्घटना हो गयी है आनन – फानन में परिजन जिला चिकित्सालय पहुँचे और परिजनों ने कोतवाली थाना बैढन में आकर रिपोर्ट दर्ज कराकर अज्ञात वाहन एवं सीसी फुटेज की जांच कराकर उचित कार्यवाही की मांग की है ।

बताया जा रहा है कि सात भाइयों में तीसरे नंबर के मृतक विद्यासागर गुप्ता थे जिनका विवाह 3 साल पूर्व में हुआ था जिनसे एक पुत्र जो डेढ़ वर्ष का है एवं पत्नी है घर वालो पर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा है वही घर वालों का रो – रो कर बुरा हाल हो गया है पोस्टमार्टम स्थल पर नात – रिश्तेदार मित्रो आना जाना लगा हुआ है ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...