

बलिया: जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही के निर्देश पर राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा गांव में भ्रमण कर कंबल वितरण किया जा रहा है। प्रतिदिन की तरह गुरुवार को भी सदर तहसील क्षेत्र के बसंतपुर, सुरही , सोबन्था, शाहपुर बभनौली, तीखा, वैना में नया तहसीलदार अजय कुमार सिंह ने कम्बल वितरण किया। भ्रमण के दौरान कमजोर वर्ग के चिन्हित लोगों को कंबल दिया गया। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा शहर के अलावा विभिन्न गांवों में अभावग्रस्त लोगों को सरकार की ओर से उपलब्ध कराया गया कंबल वितरित किया जा रहा है। इस ठंड में सरकार की ओर से मिले ये कंबल निश्चित रूप से उन गरीबों के लिए काफी राहत देने वाला होगा।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal