Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

*संदेहास्पद डाटा में सुधार कर 21 दिसम्बर तक उपलब्ध कराएं अभिलेख सहित आख्या*

बलिया: वर्ष 2019-20 पूर्वदशम् छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत कक्षा 9-10 के छात्रों की छात्रवृत्ति डाटा का स्कूटनी लखनऊ एनआईसी से कर लिया गया है। स्कुटनी के बाद संदेहास्पद डाटा के रूप में सामान्य के 155, पिछड़ी जाति के 1228, अनुसूचित जाति के 498 व अजजा के 91 आवेदन मिले हैं। समाज कल्याण अधिकारी तिलकधारी व प्रभारी पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी संत कुमार ने बताया कि संदेहास्पद डाटा शिक्षण संस्थानों के लॉगिन पर सुधार के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। संस्था को अपने लॉगिन से प्रिन्ट आउट निकाल कर छात्र/छात्राओं से वांछित अभिलेख प्राप्त करें और आख्या सहित जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से सम्बन्धित विभाग को 21 दिसम्बर तक उपलब्ध कराना होगा। इसके बाद जनपदीय छात्रवृत्ति स्वीकृति समिति के निर्णय के अनुसार, छात्रवृत्ति आवेदन निरस्त अथवा स्वीकृत किया जायेगा।
———
*बलिया एनआईसी की वेबसाइट पर देखें स्नातक निर्वाचक नामावली*

बलिया: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वाराणसी खण्ड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 10 दिसम्बर को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा कर दिया गया है। जिले की आलेख्य प्रकाशित निर्वाचक नामावली बलिया एनआईसी की वेबसाइट http://ballia.nic.in/voter-list-of-graduate-and-teacher-constituency-2019 पर देखी जा सकती है। यह जानकारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बी. राम ने दी है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...