Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

रामगढ़ नाले पर कब्जा कर बनाईं रंगमहल गार्डन की 4 दुकानें ढहाईं, पूर्व विधायक का मकान भी चिह्नित

ग्वालियर-
डबरा में माफिया के खिलाफ कार्रवाई के मुख्यमंत्री कमलनाथ के आदेश के पांच दिन बाद स्थानीय प्रशासन सक्रिय हुआ। पहली कार्रवाई में रामगढ़ नाले के किनारे की जमीन पर अतिक्रमण कर बनाई गए निर्माण को ढहा कर की गई। यहां रंगमहल गार्डन की ऊपरी मंची पर चार दुकानें और नीचे अन्य निर्माण कर लिया गया था। प्रशासन ने सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण कर बनाए गए निर्माणों को भी देखा।
जवाहरगंज क्षेत्र में पूर्व विधायक जवाहर सिंह रावत के मकान को भी चिह्नित किया। एक इमारत बुजुर्ग में भी सरकारी जमीन पर होने से चिह्नित की, यहां कभी भी कार्रवाई हो सकती है।
एसडीएम राघवेद्र पांडेय ने सुबह राजस्व और नगर पालिका अधिकारियों के साथ बैठक की और अतिक्रमण करने वालों की सूची तैयार की। इसके बाद तहसीलदार नवनीत शर्मा के नेतृत्व में टीम सीधे ग्वालियर-झांसी हाईवे के रामगढ़ पुल पर पहुंची। यहां रंगमहल गार्डन में नाले के हिस्से के तरफ अतिक्रमण कर ऊपरी मंजिल पर चार दुकानें और नीचे अन्य निर्माण कर लिया गया था। चारों दुकानें और उसके नीचे गार्डन के लिए बनाए गए टाॅयलेट और अन्य निर्माण को टीम ने पोकलेन मशीन से ढहा दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल के साथ सीएमओ प्रदीप भदौरिया, स्वास्थ्य अधिकारी अनुपम पाठक भी मौजूद रहे।

कार्रवाई शुरू होते ही मालिक ने कहा- नोटिस नहीं मिला, तहसीलदार बोले- नोटिस वाट्सएप भी किया था
प्रशासन ने जिन दुकानों को ढहाया है, वे सुमंत यादव और कुलवंत यादव की थीं। यह दुकानें सरकारी नाले की जमीन पर अतिक्रमण कर बनाई गई थीं। सर्वे के बाद इन दुकानों को हटाने के लिए प्रशासन ने नोटिस भी दिए थे। जब टीम कार्रवाई करने पहुंची तो दुकानों में सामान भरा था। जैसे तुड़ाई के लिए पोकलेन मशीन लगाई गई तो मालिक कुलवंत यादव ने अधिकारियों से कहा कि उन्हें किसी प्रकार के नोटिस या सूचना नहीं दी गई। इस पर तहसीलदार शर्मा ने कहा कि नोटिस भिजवाए गए हैं और 6 दिसंबर को पटवारी ने वॉट्सएप पर भी नोटिस की सूचना दी थी। हालांकि दुकानदार के अनुराध पर सामान निकालने के लिए कुछ समय दे दिया गया। इसके बाद चारों दुकानों को बेसमेंट तक तोड़ दिया गया।
किसी भी माफिया को नहीं बख्शेंगे
 हम भू माफिया, अवैध कॉलोनाइजर और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। सब की सूची बन रही है। बुधवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है। किसी भी प्रकार के माफिया को बख्शा नहीं जाएगा।  राघवेंद्र पांडेय, एसडीएम, डबरा
जवाहरगंज और लक्ष्मी कॉलोनी में इमारतें चिह्नित
 रामगढ़ पुल के पास नाले की जमीन पर बनी चार दुकानों को तोड़ा गया है। जवाहरगंज क्षेत्र और लक्ष्मी कॉलोनी में सब स्टेशन की पास शासकीय जमीन पर बनाई गई इमारतों को भी कार्रवाई के लिए चिह्नित किया गया है। यहां विधिवत कार्रवाई की जाएगी।  नवनीत शर्मा, तहसीलदार, डबरा
जवाहरगंज में कांजी हाउस की जमीन पर है पूर्व विधायक का मकान
तहसीलदार नवनीत शर्मा और सीएमओ प्रदीप भदौरिया टीम के साथ जवाहरगंज क्षेत्र में गायत्री मंदिर के पास पहुंचे। यहां उन्होंने अतिक्रमण हटाने के लिए निरीक्षण किया। यहां कांजी हाउस की जमीन पर अवैध अतिक्रमण कर निर्माण कार्य किए गए हैं। यह अवैध निर्माण पूर्व विधायक और भाजपा नेता जवाहर सिंह रावत का बताया जा रहा है। इसके अलावा बुजुर्ग में शासकीय खसरा नंबर 239/1 के 2 हजार वर्ग फीट हिस्से में बनाई गई इमारत को भी चिह्नित किया गया है। यह इमारत गोपाल पुत्र नत्था यादव की बताई गई है। फिलहाल इस इमारत में कलारी संचालित है। इन दोनों अतिक्रमण को ढहाया जा सकता है।
अवैध कॉलोनियों को भी किया चिह्नित
प्रशासन ने भू माफिया और अवैध कॉलोनाइजरों को भी चिह्नित किया। पिछोर रोड पर सहराई पुल के पास काटी जा रही कॉलोनी, मंगलम कॉलोनी, अांबेडकर और अयोध्या कॉलोनी में काटी जा रही कॉलोनियों को भी कार्रवाई के लिए चिह्नित किया गया है। फिलहाल इनके दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। देर रात तक अन्य भू माफिया और अवैध कॉलोनाइजरों की सूची तैयार की जाती रही।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...