Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

ऑन लाइन शॉपिंग में होंड अमेज कार इनाम निकलने का झांसा देकर 4.39 लाख ठगे-क्राइम ब्रांच में की शिकायत, एफआईआर

ग्वालियर-

होंड अमेज कार इनाम में निकलने का झांसा देकर ठगों ने एक युवती से 4.39 लाख रुपए ठग लिए।ऑन लाइन शॉपिंग के बाद ठगों ने कार की जीएसटी, इंश्योरेंस व टैक्स के बदले यह रकम जमा कराई। घटना कम्पू 22 अगस्त से 30 अक्टूबर के बीच की है। पीड़िता को जब ठगी का अहसास हुआ काफी देर हो चुकी थी। क्राइम ब्रांच में मामले की शिकायत की। जिस पर क्राइम ब्रांच ने जांच के बाद ठगी का मामला दर्ज किया है।

कम्पू निवासी जाफरीन नाज पुत्री जमीन उद्दीन के पास 22 अगस्त को कॉल आया। कॉल करने वाले ने बताया कि डील्स फोर यू की तरफ से उसको शॉपिंग करने पर होंड अमेज कार इनाम दी जा रही है। इस पर जाफरीन काफी खुश हुई। कॉल करने वाले ने बताया कि यह कार उन्हें 31 अक्टूबर को उनके ही शहर में एक कार्यक्रम के दौरान दी जाएगी। इसके बाद 22 अगस्त से लेकर 30 अक्टूबर के बीच में ठगों ने कार की जीएसटी, इंश्योरेंस व टैक्स के नाम पर 4.39 लाख रुपए जमा करा लिए। जब 31 अक्टूबर को कोई कार्यक्रम नहीं हुआ न ही कार मिली। तो जाफरीन ने अपने रुपए वापस मांगे। इस पर उसे और रुपए जमा करने के लिए कहा। उसे ठगी का अहसास हुआ तो वह क्राइम ब्रांच पहुंची। जहां पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के बाद अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...