Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

शराब की तस्करी में लिप्त पिता- पुत्र को हथियार सहित बरगवां पुलिस ने धर – दबोचा 52 लीटर अवैध महुआ शराब व मोटर साईकिल जप्त।।

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन/बरगवां में अवैध नशे के खिलाफ बरगवां पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान में एक सफलता हाथ लगी जब चिनगी टोला तेलदह में पिता – पुत्र मोटरसाईकिल से 58 लीटर हाथ भट्टी शराब व धारदार हथियार बका लेकर कहीं जा रहे थे जिन्हें बरगवां पुलिस ने धर दबोचा है ।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान चिनगी टोला तेलदह में सामने से एक मोटरसायकिल में दो व्यक्ति आते हुये दिखाई दिये जिन्होंने अपने बीच में सफेद बोरी में कुछ रखे हुये थे जो संदिग्ध लगे जिन्हें रोकने की कोशिश की गयी और मोटरसायकिल राकते ही चालक भाग गया पीछे बैठे व्यक्ति को पकड़ा गया तो सामान की तलाशी लेने पर उसके पास से करीब 58 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब दो डब्बो में मिली साथ ही मोटर साईकिल के डिग्गी में लोहे का धारदार हथियर बका मिला और आरोपी और उसका नाम पूछने पर अना नाम खलील मोहम्मद निवासी चिनगी टोला का बताया और भागने वाले व्यक्ति को अपना पुत्र गुलजार वक्स बताया जिस पर दोनों आरोपियां के खिलाफ बरगवां थाना में अप. क्र. 477/19 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट 25 (1) बी आर्म्स एक्ट कायम कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया और फरार आरोपी गुलजार वक्स की तलाश की जा रही है और शराब तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल वाहन क्र. एमपी 66 एम ए 0781 जप्त किया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक- मनीष त्रिपाठी, सउनि- डीआर सिंह, प्र.आर – संतोष सिंह, उमेश अग्रिहोत्री, संजीत सिंह, अरविन्द चौबे, आर. संजय सिंह परिहार, विकेश सिंह गहरवार, अशोक प्रताप सिंह, सुरेन्द्र भुजवा की अहम भूमिका रही ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...