बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन वार्षिक परेड का निरीक्षण रीवा रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक – अविनाश शर्मा द्वारा पुलिस लाइन एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया एवं वार्षिक कार्यवाही को बारीकी से देखा एवं संबंधित अधिकारी – कर्मचारियों को निर्देशित किया गया ।
सर्वप्रथम प्रात: 9:00 बजे पुलिस लाइन पचौर में जिले के समस्त अधिकारी कर्मचारियों की परेड का नेतृत्व कर रहे रक्षित निरीक्षक- आशीष तिवारी द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक को उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों की संख्यात्मक जानकारी दी एवं निरीक्षण करने का अनुरोध किया और नये परेड ग्राउंड निर्माण के लिये रक्षित निरीक्षक श्री तिवारी की भरपूर प्रशंसा की और राजकीय शोक होने के कारण सलामी नही दी गयी ।

श्री शर्मा द्वारा परेड का निरीक्षण किया अच्छे टर्न आउट के लिए इनाम दिया और खराब के लिये चेतावनी भी दी और परेड निरीक्षण के बाद थाना प्रभारी व नये सब इंस्पेक्टर के द्वारा परेड करायी गयी और इसके बाद वाहनों का निरीक्षण किया गया जिसमें समस्त थाना प्रभारी चौकी प्रभारी को वाहन के संबंध में जरूरी निर्देश दिये गये साथ ही वाहनो के हूटर पी.ए. सिस्टम को चलवा कर देखा गया ।
तत्पशचात बलवा परेड करवायी गयी और बलवा परेड में बलवायी के ऊपर आशु गैस के गोले छोड़े गये और फायर बिग्रेड से बलवायी द्वारा झोपड़ी में लगी आग को बुझाया गया बलवा परेड के अच्छे आयोजन के लिए डीआईजी श्री शर्मा द्वारा रक्षित निरीक्षक व टीम को शाबाशी दी और बलवा परेड के संबंध में जरूरी निर्देश दिये गये एवं बलवा परेड के बाद *”सैनिक सम्मेलन”* का आयोजन किया गया सैनिक सम्मेलन में डीआईजी श्री शर्मा द्वारा अधिकारियों/कर्मचारियों को पुलिसिंग से संबंधित जरूरी टिप्स दिये गये और कर्मचारियों की समस्याओं को सुना और निराकरण करने के लिये निर्देशित किया ।
इसके बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण कर जिसमें सभी शाखाओं के शाखा प्रभारी की शाखा में वर्ष भर में हुई कार्यवाही को बारीकी से देखा एवं उसमें बिंदु बार विस्तृत जानकारी मांगी गयी और उसके निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया और परेड के आयोजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक- प्रदीप शेंडे तथा समस्त अनुविभागीय पुलिस अधिकारी व समस्त थाना प्रभारी उपस्थित रहे और पुलिस लाइन में परेड ग्राउण्ड निर्माण और साफ – सफाई के लिये डीआईजी श्री शर्मा द्वारा रक्षित निरीक्षक- आशीष तिवारी की भरपूर तारीफ की और ज्ञात रहे जिला सिंगरौली सन 2008 में निर्माण के बाद पुलिस लाइन में परेड ग्राउंड का निर्माण बड़ी मेहनत के साथ रक्षित निरीक्षक के द्वारा करवाया गया है और वही डीआईजी श्री शर्मा ने समस्त शासकीय वाहनो के रख-रखाव के लिये भी आरआई श्री तिवारी की भूरी – भरी प्रशंसा की ।
उक्त परेड ग्राउंड निर्माण और परेड तैयारी में सूबेदार- अजय प्रताप सिंह एवं सूबेदार – आशीष तिवारी, एमटीओ – रामनरेश साकेत एवं प्र.आर. मुद्रिका प्रसाद पाण्डेय, ओमप्रकाश पाण्डेय, हीरालाल रावत, वाहन शाखा के आरक्षक- विवेक पाण्डेय एवं आरक्षक विजय तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, भास्कर, अविनाश गर्ग, आदर्श निगम, विपुल पाठक, पुष्पेंद्र सिंह, अंचल सिंह, विजय धुर्वे का अहम योगदान रहा ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal