बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला कलेक्टर- केवीएस चौधरी के
निर्देश के परिपालन में किसानो को गुणवंत्ता युक्त खाद बीज उपलंब्ध कराने के लिये जिले में अभियान चलाया जा रहा है और इसी क्रम में उप संचालक कृषि- अशीष पाण्डेय ने जानकारी देते हुये बताया कि यह अभियान 15 से 30 नवम्बर तक प्रदेशव्यापी विशेष “सघन गुण नियंत्रण अभियान”अंतर्गत चलाया जा रहा है जिसके तहत उर्वरक बीज एवं पौधा संरक्षण औषधियो के गुणवत्ता एवं काला बाजारी रोकने हेतु सघन निरीक्षण अभियान की कार्यवाही की जा रही है ।
जिसके अंतर्गत बीज उर्वरक एवं रासायनिक दवाओं के कुल 75 प्रतिष्ठानो का निरीक्षण कर 41 नमूने लिये गये और अभियान के दौरान कुल 6 दुकानो को सील किया गया और जिसमे 24 दुकानो को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और उन्होने बताया की यह कार्यवाही जिले के तीनो विकास खण्डो में 30 नवम्बर तक निरंतर जारी रहेगी और गठित दलो द्वारा औचक निरीक्षण किया जायेगा एवं अमानक खाद बीज बेचने वालो के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal