*2 अदद तमंचा मय 04 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद।*
बलिया:–पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा जनपद में शातिर/ वारंटी / वांछित अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में दिनांक 26.11.2019 को प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र बहादुर सिंह, उ0नि0 विनोद कुमार यादव, उ0नि0 उमाशंकर यादव थाना उभांव मय हमराह के मालीपुर नहर पुलिया के पास वाहन/ संदिग्ध व्यक्ति की चेकिंग की जा रही थी कि जरिये मुखबिर सूचना मिली की दो व्यक्ति बेल्थरा रोड की तरफ से चोरी की एक बोलेरो नं0 BR29 D1318 से नगरा की तरफ बेचने के लिये जा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम सतर्क नजर रखें थें कि थोड़ी देर पश्चात उक्त नं0 की बोलेरो आती दिखायी दी जिसे रूकने का ईशारा किया गया तो उसमें बैठे दोनों व्यक्ति गाड़ी रोक कर भागने का प्रयास करने लगे। जिन्हे आवश्यक पुलिस बल प्रयोग कर *मालीपुर के पास से समय करीब 19.45 बजे* पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्तियों का नाम पता पूछने पर अपना नाम (1) राजकुमार गोड़ उर्फ राजू गोड़ पुत्र राजेश गोड़ निवासी लक्षीराम पड़री थाना आन्दर जिला सीवान बिहार (2) सुनिल कुमार यादव पुत्र विशुन देव यादव निवासी पड़री खेमराज थाना आन्दर जिला सीवान बिहार बताये।
जामातलाशी में उनके पास से 02 अदद तमंचा व 04 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। कड़ाई से बरामद वाहन के बारे पूछने पर बताये कि यह बोलेरो हम लोग थाना दरौली जिला सिवान बिहार के एक गाँव से 5-6 दिन पहले चोरी किये थे। जिसे हमलोग बेचने के लिये ले जा रहे थे तथा राजकुमार गोंड उर्फ राजू गोंड़ ने बताया कि मैं पूर्व में भी थाना खेजुरी, थाना सिकन्दरपुर जिला बलिया तथा थाना सलेमपुर जिला देवरिया में भी वाहन चोरी के मुकदमें में जेल जा चुका हुँ। इस सम्बन्ध में थाना उभांव पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को न्यायालय रवाना किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्तगणः-*
1. राजकुमार गोड़ उर्फ राजू गोड़ पुत्र राजेश गोड़ सा0 लक्षीराम पड़री थाना आन्दर जिला सीवान बिहार
2. सुनिल कुमार यादव पुत्र विशुन देव यादव सा0 पड़री खेमराज थाना आन्दर जिला सीवान बिहार
*बरामदगी -*
1. एक अदद बोलरो नं0 BR29D1318 सिल्वर कलर (चे0नं0-MA1PL2GAK72C20989 इ0नं0- GA74C15593)
2. 02 अदद देशी तमन्चा व 04 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर ।
*राजकुमार गोंड उर्फ राजू पुत्र राजेश गोंड का आपराधिक इतिहासः-*
1. मु0अ0सं0 49/18 धारा 41,411,413,414,419,420,467,468 भादवि थाना खेजुरी जनपद बलिया।
2. मु0अ0सं0 278/18 धारा 379,411 भादवि थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
1. योगेन्द्र बहादुर सिंह प्रभारी निरीक्षक उभांव जनपद बलिया मय हमराह।
2. उ0नि0 श्री विनोद कुमार यादव थाना उभाव जनपद बलिया।
3. उ0नि0 श्री उमाशंकर यादव थाना उभाव जनपद बलिया।
*दिनांक- 27.11.2019*
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal