Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

*बलिया पुलिस ने हथियार व चोरी के समान के साथ तीन अपराधी को किया गिरफ्तार*


बलिया:-पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में आज दिनांक 23.11.2019 प्रभारी निरीक्षक पकड़ी व उ0नि0 भानु प्रताप सिंह मय हमराह के देखभाल क्षेत्र व रात्रि गस्त हेतु पकड़ी तिराहे पर मौजूद थे कि जरिये मुखबीर सूचना मिली कि ग्राम पकड़ी व मिश्रौली में चोरी करने वाले चोर उकछी नहर पुलिया पर मौजूद हैं जो कहीं चोरी करने के लिये इकट्ठा हुये हैं। इस सूचना पर विश्वास कर संयुक्त पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये मौके पर पहुंच कर देखे कि तीन व्यक्ति आपस में बात-चित कर रहे थे कि पुलिस टीम को देख भागने लगे जिन्हे आवश्यक पुलिस बल प्रयोग कर समय 04.00 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। जामातलाशी में धनू मुसहर के कब्जे से 01 अदद कट्टा मय 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर, बबलू मुसहर के कब्जे से 01 अदद पर्स जिसमें एक आधार कार्ड, 01 अदद पैरामाउण्ट कोचिंग का आईडी कार्ड, 01 अदद ओटर कार्ड व 500 रूपये तथा रमेश मुसहर के कब्जे से 01 अदद सैमसंग कम्पनी का की-पैड मोबाइल बरामद हुआ।
कड़ाई से पुछताछ में उक्त लोगों ने बताया कि हम लोगों का एक गैंग है, हम लोग मिलकर चोरी करते हैं। लगभग 20-21 दिन पहले हम लोगों ने ग्राम पकड़ी के रोड़ के किनारे स्थित एक मकान के पिछे का जंगला तोड़ कर घर में घुसकर चोरी किये थें तथा उसके एक दिन बाद ग्राम मिश्रौली में भी दिवाल फांदकर घर में घुस कर चोरी किये थे। रमेश मुसहर द्वारा बताया गया कि मैने अपने साथियों के साथ लगभग 10-11 महिने पहले थाना सुखपुरा क्षेत्र के ग्राम करनई विल्डिंग मैटेरियल के दुकान व हनुमानगंज बाजार से सोनार की दुकान से चोरी किये थे। बरामद सभी सामान सब चोरी का ही है तथा तीनो के निशान देही पर उन सभी के घर के झोपड़ी से पूर्व में किये गये चोरी का सामान (02 अदद काले व लाल रंग की मोतियों की माला में मंगलसूत्र पिली धातु का, एक जोड़ा पायजनिया चांदी का, एक जोड़ा पायल चांदी का, एक जोड़ा बिछिया व 02 अदद मोबाइल आदि) बरामद किया गया। इस सम्बन्ध में थाना पकड़ी पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1. धनू मुसहर पुत्र स्व0 नरेश मुसहर निवासी पलटा थाना गड़वार बलिया ।
2. बबलू मुसहर पुत्र स्व0 रामधनी मुसहर निवासी पलटा थाना गड़वार बलिया ।
3. रमेश मुसहर पुत्र मुन्ना मुसहर निवासी पलटा थाना गड़वार बलिया ।
*बरामदगी-*
1- 01 अदद कट्टा मय 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर ।
2- 01 अदद पर्स जिसमें 01 आधार कार्ड, 01 अदद पैरामाउण्ट कोचिंग का आईडी कार्ड, 01 अदद ओटर कार्ड तथा 500/- रूपये ।
3- 03 अदद मोबाइल सैमसंग/ VIVO कम्पनी व 01 अदद चार्जर ।
4- 02 अदद काले व लाल रंग की मोतियों की माला में मंगलसूत्र सोने का।
5- 01 जोड़ा पायजनिया चांदी का, 01 जोड़ा पायल चांदी का, 01 जोड़ा बिछिया।
*आनावरित अभियोग-*
1- मु0अ0स0 75/19 धारा 457 380 भादवि थाना पकड़ी बलिया
2- मु0अ0स0 76/19 धारा 457 380 भादवि थाना पकड़ी बलिया
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1.प्रभारी निरीक्षक योगेश यादव मय हमराह थाना पकड़ी जनपद बलिया
2.उ0नि0 भानु प्रताप सिंह मय हमराह थाना पकड़ी जनपद बलिया ।
*दिनांक-23.11.2019*

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...