Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

नपानि सिंगरौली द्वारा लगातार आज पाँचवे दिन हटाये गये अतिक्रमण आगे रहेगा जारी पुराना सब्जी मंडी में कल से थोक एवं फुटकर सब्जी दुकान नही लगेंगे – लगे खुद होंगे जिम्मेदार।।

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आज दिनांक 23/11/2019 को जिला कलेक्टर- केवीएस चौधरी के निर्देशानुसार शहर में यातायात सुदृण एवं नगर को सुंदर बनाने हेतु नगर पालिक सिंगरौली के अमले द्वारा आज पाँचवे दिन भी सुबह में सब्जी मंडी – काली मंदिर रोड के आस – पास अवैध अतिक्रमण को हटाया जा रहा है जिसमें व्यापारियों में मोहलत माँगते दिखे जबकि

इसके पूर्व में नपानि सिंगरौली द्वारा समय दिया गया था कुछ सब्जी व्यापारियों में रोष दिखा और वही छोटे दुकानदारों का कहना है केवल छोटा फुटपाथी दुकानदार को हमेशा परेशान होना पड़ता है और वही इन लोगो का कहना है नगर निगम के मिलीभगत से रुपये पैसे के बल पर दुकान के बरामदे में शटर लगाकर दो कमरे का दुकान बना लिया जाता है और आने – जाने – वाले बरामदे को पूरी तरह से अतिक्रमण के चपेट में है यह किसी को कुछ भी दिखाई नही दे रहा और केवल गरीब और फुटपाथी ठेला एवं छोटे दुकानदार अतिक्रमण का शिकार हो रहे है और जैसे बड़े दुकानदार देशी – विदेशी शराब दुकान – गल्ला मंडी – बस स्टैंड के सामने बरामदे में पूरी तरह से इत्यादि जगहों पर अतिक्रमण व्याप्त है और वही उजड़े हुये लोगो का कहना है रुपये – पैसे वालो क्या अलग नियम है उनका भी अतिक्रमण हटाये जाये ।

मौके पर मुख्य रूप से सहायक कलेक्टर एवं नपानि उपायुक्त प्रभारी- संघ प्रिय (आईएएस), सिंगरौली तहसीलदार- जितेन्द्र सिंह वर्मा, राजस्व अधिकारी एवं स्वास्थ्य प्रभारी- आरपी बैस, मुख्य कार्यपालन यंत्री- व्हीपी उपाध्याय, टीम स्वच्छता प्रमुख – अमित सिंह, एसडीओ- आरके जैन, रत्नाकर गजभिए, प्रवीण गोस्वामी, बैढन पटवारी- दीपक सिंह, उपयंत्री- डीके सिंह, जीतेंद्र सिंह, संतोष तिवारी अशोक त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी साथ ही बैढन थाना पुलिस एसआई- मुकेश झारिया, प्रधान आर. पिंटू राय सहित भारी संख्या में पुलिस बल और नपानि के सफाई कर्मी एवं स्वच्छता टीम के लोग भारी संख्या में मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...