Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

बीजपुर रोड गनियारी में वर्षो की मांग विद्यालयों के पास ब्रेकर बनवाने की उठी माँग, जल्द बने यातायात अनुरूप ब्रेकर- संजय नामदेव

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 22/11/2019

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी जिला परिषद सिंगरौली एवं राज्य परिषद सदस्य कामरेड- संजय नामदेव ने जनहित में देखते हुये बीजपुर रोड गनियारी – बैढन मेन रोड लगभग चार से पांच विद्यालय संचालित है जिसको लेकर के गति अवरोधक (ब्रेकर) यातायात अनुरूप बनवाने हेतु जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के आवक – जावक शाखा में आवेदन दिया गया ।

वही संचालित विद्यालय जैसे सनशाइन स्कूल, इंडियन चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल भाग-1 भाग-2, सनराइज स्कूल, आदर्श जीनियस स्कूल है उक्त विद्यालयों से लगभग कुल 2000 छोटे-छोटे स्कूली बच्चों का आना- जाना लगा रहता है गति अवरोधक (ब्रेकर) नही है वहीं पर बीजपुर मेन रोड होने के कारण आये दिन तेज रफ्तार में दो पहिया – चार पहिया बेलगाम वाहन दौड़ते रहते हैं जिसमें आये दिन दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है और छोटी – मोटी घटनाये घट चुकी है ।
वही विद्यालय संचालक एवं स्थानीय बताते हैं कि विद्यालयों के पास गति अवरोधक (ब्रेकर) बनवाने की पहल कई बार पार्षद से लेकर महापौर तक लिखित और मौखिक में आवेदन करने के बाद अब तक नहीं बन पाया है और ऐसे में चिंता का विषय बना हुआ जो जनहित का कार्य है ।

जनहित में लगभग 2000 बच्चो के भविष्य को सुरक्षित रखने हेतु काम. संजय नामदेव ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन पत्र जारी कर और यातायात के अनुरूप जांच करवाकर उक्त रिपोर्ट नगर पालिक निगम सिंगरौली प्रशासन को अवगत कराकर गति अवरोधक (ब्रेकर) बनवाने की तत्काल माँग की गयी ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...