Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

शा. पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपरा कुरुन्द में अतिथि शिक्षक वर्ग – 3 भर्ती प्रक्रिया अनियमितता आया सामने, मामला पहुंचा कलेक्टर कार्यालय।।

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आज दिनांक 24/10/2019 को शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपरा कुरुन्द में अतिथि शिक्षिका वर्ग – 2 एवं 3 की प्रार्थीया ममता रस्तोगी भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता की शिकायत जिला कलेक्टर से लेकर जिला शिक्षा अधिकारी संकुल केंद्र – शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढन विकास खंड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य जगहों पर लिखित में शिकायत की गयी ।

पीड़ित प्रार्थिया ने बताया कि पूर्व पैनल के द्वारा लोक शिक्षण संचलनालय संस्थान मध्यप्रदेश पत्रांक अतिथि शिक्षक दिनांक 03/10/2019 के शासन के आदेश का पालन करते हुये पूर्व में फार्म जमा किया गया था अतिथि शिक्षक वर्ग – 3 का आवेदन दिनांक 11/10/2019 को दिया गया था आवेदन की पावती प्रधानाध्यापक वंशमणि शाह द्वारा बाद में पावती देने के लिये कहा गया जो बार बार मांगने के बाद भी आज दिनांक तक पावती नही दी गयी ।

*वही प्रधानाध्यापक द्वारा मेरिट लिस्ट में प्रार्थिया से कम अंक प्राप्त करने वाले अपने चहेते अतिथि शिक्षक – शिवप्रसाद शाह को नियुक्त किया जा रहा है प्रार्थिया ने आरोप लगाते हुये कहा कि प्रधानाध्यापक द्वारा कूट रचित तरीके से प्रार्थीया के साथ धोखाधड़ी कर शिवप्रसाद शाह की नियुक्ति की जा रही है जिसकी जांच कराकर अतिथि शिक्षक वर्ग – 3 में नियुक्त करवाया जाना न्यायोचित होगा और जिसकी शिकायत पूर्व में सीएम हेल्पलाइन में की गयी है ।*

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...