Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

ग्वालियर में जीवाजी विश्वविद्यालय की इस गलती से 130 विद्यार्थियों का भविष्य अधर में

ग्वालियर- विश्वविद्यालय में बुधवार को ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के कॉलेजों के छात्र अपनी परेशानी लेकर पहुंचे। उन्होंने कुलसचिव व अधिकारियों को खरीखोटी सुनाते हुए कहा कि आधा सत्र बीत गया है, लेकिन अपने घरवालों को यह नहीं बता पा रहे हैं कि फर्स्ट ईयर पास करके सेकंड ईयर में आ चुके हैं। जो रिजल्ट आए हैं, उसमें भी गलतियां है। छात्रों के सवाल के जवाब में अधिकारी बोले कि रिजल्ट बनाने वाली कंपनी की वजह से देर व गलतियां हुई हैं। आपको कॉपियां दिखा दी जाएंगी।

जीवाजी विश्वविद्यालय ने पिछले एक महीने में 130 से ज्यादा रिजल्ट घोषित किए हैं। ये रिजल्ट अधूरे हैं। छात्र वेबसाइट पर नंबर भी नहीं देख पा रहे हैं कि उन्हें कितने नंबर मिले हैं। किस विषय में सप्लीमेंट्री आई है। फेल कौन से विषय में हुए हैं। कॉलेज स्तर पर समस्या का निदान नहीं हो रहा था। इसके चलते ग्वालियर-चंबल संभाग के आठ जिले के छात्र बुधवार को डीएसओ संगठन के बैनर तले प्रदर्शन करने पहुंचे।

उन्होंने जेयू के प्रशासनिक भवन के गेट पर प्रदर्शन किया। उसके बाद कुलसचिव आईके मंसूरी, परीक्षा नियंत्रक आरकेएस सेंगर छात्रों की समस्या सुनने पहुंचे। छात्रों ने कहा कि पिछले साल राज्य शासन ने जिन छात्रों को मेधावी छात्र का अवार्ड दिया था, उन्हें इस बार फेल कर दिया।

रिजल्ट परीक्षा होने के एक महीने के भीतर आ जाना चाहिए, लेकिन कई महीने बीत गए। आधा सत्र गुजर गया है, लेकिन रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। मां-पिता को यही बता रहे हैं कि फर्स्ट ईयर में पढ़ रहे हैं। हम घर पहुंचकर क्या जवाब दें। छात्रों के तेवर को देखते हुए उनकी सभी मांगों को मान लिया गया। परीक्षा भवन में उन्हें कॉपियां दिखाई गईं।

छात्रों के अधिकारियों से यह तीखे सवाल, नहीं दे पाए जवाब

-जेयू अपनी विश्वनीयता खो चुकी है। इसके परीक्षा परिणाम विश्वनीय नहीं है। आप लोगों की गड़बड़ियों का खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है।

– वर्तमान में छात्र मानसिक व आर्थिक परेशानी झेल रहा है। जेयू की गलती का खामियाजा छात्रों को उठाना पढ़ रहा है। 300 रुपए पुनर्मूल्यांकन की फीस देनी पड़ रही हैं। 300 से 400 किमी दूर से जेयू आना पड़ रहा है। 22 अक्टूबर को घर से निकले थे, दूसरे दिन यहां पहुंचे हैं।

– बीएससी प्रथम वर्ष के फिजिक्स के पेपर में छात्रों को 0 से 5 नंबर ही दिए गए हैं। यह विश्वनीय नहीं है।

– वेबसाइट पर पहले अंकसूची डाली गई, फिर से हटा लिया गया है। जेयू की कार्य प्रणाली छात्र हित की नहीं है।

– छात्रों के इन सवालों का जवाब अधिकारी नहीं दे पाए। इधर-उधर झांकते रहे। एक ही जवाब दिया कि नागपुर की कंपनी की वजह से दिक्कत हुई है।

छात्रों ने यह मांग की, तत्काल मान ली

– स्नातक प्रथम व द्वितीय वर्ष के परीक्षा परिणामों में धांधली से प्रभावित छात्रों का निशुल्क पुनर्मूल्यांकन कराया जाए।

– आगामी तारीख की वजाय कॉपियां दिखाई जाएं।

– विद हेल्ड, अनुपस्थित छात्रों की कॉलेज स्तर पर समस्या का निराकरण कराया जाए।

– परीक्षा परिणाम घोषित करने की जिम्मेदारी जेयू खुद अपने हाथ में ले। किसी कंपनी को काम न दिया जाए।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...