Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

छोटे उद्यमियों एवंखुदरा व्यापार के हितों की रक्षा को लेकर भारत सरकार पूरी तरह सतर्क , व्यापार ढांचे को नहीं होने देंगे ध्वस्तः राज्यपाल

ग्वालियर

छोटे उद्यमियों एवंखुदरा व्यापार के हितों की रक्षा को लेकर भारत सरकार पूरी तरह सतर्क है। देश के परंपरागत व्यापार ढांचे को ध्वस्त करने की किसी भी कोशिश को पूरा नहीं होने दिया जाएगा, इसपर सरकार की पैनी नजर है।

यह बात भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंध संस्थान (आईआईटीटीएम) में राज्यपाल भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंध संस्थान में राज्यपाल लालजी टंडन ने कैट के गवर्निंग काउंसिल की बैठक के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि आज डिजीटल इंडिया में छोटे-मझोले व्यापारियों को भी ई-कॉमर्स को अपनाना होगा।

देश सूचना व तकनीक के जिस विकासमार्ग पर चल पड़ा है, अब उससे लौटने का सवाल ही नहीं उठता। राज्यपाल ने कैट द्वारा छोटे व्यापारियों को ई-कॉमर्स स्टोर खोलने में मदद करने के लिए सराहना की।

कार्यक्रम कैट के प्रदेशाध्यक्ष भूपेन्द्र जैन की देखरेख में किया गया। इस दौरान कैट के जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता व मानसेवी सचिव संजय कट्ठल मौजूद रहे।

’62 की लड़ाई में अपमान झेला, आज दुश्मन घबड़ा रहा है’

राज्यपाल लालजी टंडन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 1962 की लड़ाई में हमने अपमान झेला था, लेकिन आज वही शक्तियां हमसे घबड़ा रही हैं। अब हम दुश्मन के घर में जाकर मात दे रहे हैं। देश आज पूरी तरह सुरक्षित है, यही हमारी इकोनॉमी की सफलता है। हमारा प्रयास देश के 130 करोड़ लोगों नौकर बनाना नहीं, बल्कि इस काबिल करना है कि वे खुद रोजगार सृजित कर सकें।

‘अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की कोशिश’

राज्यपाल ने कहा कि कुछ लोग देश की अर्थव्यवस्था के खराब दौर से गुजरने की बात कहते हैं। दूसरी ओर यह खबर भी आती है कि किसी कंपनी ने इतने अरब की बिक्री की। इन दोनों बातों में क्या सत्य है इसका विश्लेषण करना होगा। दरअसल जरूरत बदलती हुई अर्थव्यवस्था में खुद को ढालने की है। अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के प्रयास चल रहे हैं। जो दूसरे का हक छीनेगा, सरकार उसे बर्ताश्त नहीं करेगी।

यदि कोई बड़ी कंपनी दस रुपए लागत की चीज छह रुपए में बेच रही है तो संदेह उपजना स्वभाविक है।

राज्यपाल ने कैट द्वारा मप्र के विभिन्ना विश्वविद्यालयों से किए गए एमओयू की सराहना करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी के लिए स्वरोजगार व कौशल विकास के पाठ्यक्रम चलाए जाएंगे।

अमेजॉन व फिल्पकार्ट कर रहीं खुदरा व्यापार को ध्वस्तः खंडेलवाल

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रदीप खंडेलवाल ने कहा कि अमेजॉन एवं फिलपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स कंपनियां खुदरा व्यापार को ध्वस्त करने की मुहीम लगातार जारी रही तो भविष्य चिंताजन होगा। वर्तमान में 50 हजार मोबाइल दुकान, 25 हजार इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान, 30 हजार एफएमसीजी व डिस्ट्रीब्यूटर्स बंद होने की कगार पर हैं।

खंडेलवाल ने कहा कि कंपनियां लागत से कम मूल्य पर सामान बेच रही हैं, यह मामला केन्द्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के संज्ञान में लाए हैं। लागत से कम कीमत पर सामान बेचना एफडीआई नियमों का उल्लंघन हैं, जिसपर कंपनी से जवाब तलब किया है।

राज्यपाल का विमानतल पर हुआ स्वागत

राज्यपाल लालजी टंडन मंगलवार को एक दिवसीय ग्वालियर प्रवास पर रहे। उनके ग्वालियर आगमन पर विमानतल पर आगमानी करने शहर के आला अधिकारी शामिल थे। जिनमें सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, डीआईजी एके पांडे, कलेक्टर अनुराग चौधरी, एसपी नवनीत भसीन, जीवाजी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.संगीता शुक्ला, कृषि विद्यालय के कुलपति एसएनराव, पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा व कैट के प्रदेशाध्यक्ष भूपेन्द्र जैन समेत तमाम लोग मौजूद रहे

सर्किट हाउस में नागरिकों से की भेंट

राज्यपाल लालजी टंडन ने मुरार सर्किट हाउस में गणमान्य नागरिकों से भेंट की। इस दौरान तमाम संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व समस्याएं रखीं। राज्यपाल दोपहर 1.20 बजे मुरार सर्किट हाउस पहुंचे।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...