ग्वालियर- गांव शहर में होने वाली शादियों में पहले की तरह दोने, पत्तल और डबूलों का उपयोग किया जाए। सरपंच देखें कि शादियों में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न हो और ग्राम पंचायत पॉलिथीन मुक्त रहे। यह बात कलेक्टर अनुराग चौधरी ने सोमवार को सरपंचों से चाय पर चर्चा करते हुए कही। उन्होंने कहा गांव में अवैध शराब की बिक्री न हो तथा शराब दुकानों के पास भी प्लास्टिक के गिलास भी न दिखाई दें। इससे पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी।
सरपंच ग्राम पंचायतों को बनाएं पॉलिथीन मुक्त
भितरवार की ग्राम पंचायत देवगढ़, बड़ेरा भारस, खेड़ोआ, कैरूआ, नोन की सराय, किशोरगढ़, बनियातोर, करहिया, पचौरा तथा ग्राम पंचायत दुबही के सरपंचों को चाय पर बुलाया गया। सबसे पहले उनसे गांव की समस्याओं पर चर्चा की गई। इसके बाद वे गांव के विकास में क्या-क्या कर सकते हैं। इस मुद्दे पर बात हुई। उन्होंने कहा, बेटी और महिलाओं के सम्मान के लिए सभी काम करें। चाय पर चर्चा के दौरान जिला पंचायत सीईओ शिवम वर्मा, एडीएम टीएन सिंह, अपर कलेक्टर रिंकेश वैश्य, एसडीएम केके गौर, भितरवार सीईओ मौजूद थे।
कलेक्टर ने की चाय पर चर्चा -शादियों में उपयोग करें पहले की तरह दोने पत्तल और डबूले: कलेक्टर अनुराग चौधरी
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal