6 महिलाओं ने बनाया ग्रुप निभैरा प्रावि लेंगी गोद
डबरा – सरकारी स्कूल में पढ़ने आने वाले बच्चों को, निजी स्कूलों के बच्चों की तरह सुविधाएं और शैक्षणिक स्तर मिले, इसके लिए शहर की 6 समाजसेवी महिलाओं ने इसका बीड़ा उठाया है। इसके लिए महिलाएं सरकारी स्कूल गोद लेकर उनमें इमारत की सुंदरता से लेकर फर्नीचर, कंप्यूटर लैब और अन्य सुविधाएं जुटाकर उनमें शैक्षणिक कार्य भी करेंगी। ग्रुप की चंचल अग्रवाल, मधु अग्रवाल, श्वेता नीखरा, एकता गुप्ता, लक्ष्मी कुचिया और लक्ष्मी गोयल ने बताया कि सरकारी स्कूलों में बच्चों को फर्नीचर, शुद्ध पीने, हवा और निजी स्कूलों की तर्ज पर कंप्यूटर शिक्षा और अच्छी शैक्षणिक सुविधाएं नहीं मिल पाती है। इसलिए वे कुछ स्कूलों को सुविधाएं युक्त बनाएंगी। शुरुआत में शहर के निभैरा के स्कूल को गोद लेकर उसे विकसित करेंगी।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal