ग्वालियर
दीपावली का त्यौहार आ गया है, पर कई लोगों के पास इस त्यौहार में पहनने के लिए नए कपड़े तक नहीं है। इसके चलते सिंधी महिला मंडल की सदस्यों ने डबराशहर की आदिवासी दफाई में जरूरतमंद महिलाओं और बच्चों को गर्म और अन्य कपड़े बांटे।
दरअसल दीपावली के त्यौहार को लेकर दैनिक भास्कर द्वारा सार्थक दीपावली अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के चलते शहर के सिंधी महिला मंडल की सदस्यों ने शहर के बरौठा दफाई, आदिवासी दफाई और अन्य दफाईओं में जाकर महिलाओं को साड़ियां और अन्य गर्म कपड़े वितरित किए। इस दौरान महिला मंडल की पार्वती अंचतानी, आशा आहूजा, सरोज मंगतानी, प्रीती मुरझानी, लतिका मुरझानी, पुष्पा मखानी सहित अन्य कई महिलाएं मौजूद थीं।
आदिवासी दफाई में जरूरतमंद महिलाओं और बच्चों को गर्म और अन्य कपड़े बांटे
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal