Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

फूड सेफ्टी विभागटीम को 20 किलो कास्टिक सोड़ा, साइट्रिक एसिड मिला, संचालक बोला- इनसे नालियां साफ करता हूं, जब्त

ग्वालियर – डबरा शहर के बालाजी रोड स्थित एक चिलर प्लांट पर रविवार की रात प्रशासन और फूड सेफ्टी विभाग ने कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान चिलर प्लांट में रखे कास्टिक सोडा सहित स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माने जाने वाले 8 केमिकल मिले, जिन्हें जब्त कर लिया गया। वहीं चिलर प्लांट पर मिले दूध के सैंपल लिए गए। अब इन सैंपलों को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। कास्टिक सोडा और केमिकल मिलने पर जब तहसीलदार ने सवाल किया, तो चिलर प्लांट संचालक बोला इससे नालियां साफ करते हैं।बालाजी मंदिर रोड स्थित लक्ष्मीनारायण सिंह के डेयरी मैन स्थित दूध चिलर प्लांट पर मिलावटी दूध बनाए जाने की सूचना मिली, इस पर एसडीएम ने नायब तहसीलदार श्यामू श्रीवास्तव, राजस्व विभाग और नगर पालिका की टीम को दूध चिलर प्लांट भेजा, वहां उन्हें काफी मात्रा में दूध, कंटेनरों में भरा कास्टिक सोड़ा, साइट्रिक एसिड, एसीटिक एसिड, हाइड्रोजन परऑक्साइड सहित अन्य केमिकल मिले, लेकिन साथ में फूड विभाग का अधिकारी न होने के कारण वह चिलर प्लांट को सील करके वापस लौट आए। रात करीब 10 बजे ग्वालियर से फूड विभाग के इंस्पेक्टर आनंद शर्मा चिलर प्लांट पहुंचे और कार्रवाई।चिलर प्लांट में कहां से आया 18 हजार लीटर दूध, नहीं बता सका संचालकबालाजी मंदिर रोड स्थित डेयरी मैन दूध चिलर प्लांट पर तहसीलदार और फूड सेफ्टी विभाग की कार्रवाईनायब तहसीलदार ने सील किया, फिर हुई सैंपलिंगदूध चिलर प्लांट पर की गई सैंपलिंग की कार्रवाई।18 हजार लीटर दूध, पर कोई पक्का रिकार्ड नहींकार्रवाई के दौरान जब मौके पर मिले 18 हजार लीटर दूध के बारे में जानकारी ली गई तो संचालक द्वारा बताया गया कि वह दूध अलग लोगों से मंगाया गया है, जिनके नाम उसने एक कागज पर लिखे बताए, पर इसके सबंध में कोई पक्का रिकार्ड नहीं बता सका। हालांकि दूध के सैंपल ले लिए गए और दूध को संचालक की सुपुर्दगी में ही दे दिया गया।यह मिले केमिकलमौके पर टीम को दो ड्रमों में रखा करीब 20 किलो कास्टिक सोड़ा, साइट्रिक एसिड, एसीटिक एसिड,हाईड्रोजन परऑक्साइड और अन्य केमिकल मिले। जब इन केमिकलों के बारे में संचालक से पूछा गया तो उनका कहना था कि नालियां चौक हो जाती हैं, इसलिए वह नालियों की सफाई के लिए कास्टिक सोड़ा और एसिड का इस्तेमाल करते हैं। यदि दूध में मिलावट करनी होती तो काफी मात्रा में एसीटिक एसिड होता।कास्टिक सोडा सेहत के लिए हानिकारकमुरैना और अन्य जगह पर कार्रवाई की गई तो वहां कास्टिक सोडा, रिफाइंड और अन्य केमिकलों से दूध बनाया जा रहा था। बालाजी मंदिर रोड स्थित चिलर प्लांट पर भी कास्टिक सोड़ा मिला है। डॉ. विजय पाठक के अनुसार कास्टिक सोड़ा से दिल के रोग और कैंसर हो सकते हैं। यहां तक कि मिलावटी दूध पीने से इनसान की मौत तक हो सकती है। डिटर्जेंट से पाचन तंत्र की गड़बडिय़ां और फूड प्वायजनिंग हो सकती है।नपा को दिए केमिकलमौके पर टैंकरों में भरा करीब 18 हजार लीटर दूध मिला, जिसमें मिलावट के संदेह के चलते सैंपल लेने की कार्रवाई की गई। वहीं मौके मिले केमिकलों को जब्त कर पंचनामा बनाकर नगर पालिका की सुपुर्दगी में दे दिया गया। कार्रवाई टीम में नगर पालिका के अनुपम पाठक, पटवारी देवी सिंह सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।शिकायत पर कार्रवाई की केमिकल जब्त कर लिए हैंशिकायत मिलने पर चिलर प्लांट पर कार्रवाई की गई है। मौके पर 18 हजार लीटर दूध मिला था, जिसके सैंपल लिए गए हैं। इसके साथ मौके पर कास्टिक सोडा और अन्य केमिकल मिले हैं जिन्हें जब्त कर लिया गया है।  श्यामूू श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार, डबरासैंपल लिए हैं, मिलावट मिलने पर कार्रवाई करेंगेचिलर प्लांट पर कार्रवाई कर दूध के सैंपल लिए गए हैं। इन सैंपल को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा, जांच के बाद ही पता चलेगा कि दूध में केमिकलों की मिलावट है या नहीं, यदि मिलावट पाई जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।  आनंद शर्मा, फूड इंस्पेक्टर, ग्वालियर

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...